PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

सूचना प्रसारण मंत्रालय में इस सक्श को मिली छह राज्यों की मिली बड़ी जिम्मेदारी,

amit-arya-appointed-senior-consultant-in-ministry-of-information-and-broadcasting

PTB Big न्यूज़ शिमला : अमित आर्य को केंद्र सरकार में बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। उन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर उनका कार्यक्षेत्र होगा। इससे पहले अमित आर्य हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं। उन्होंने नौ साल तक यह जिम्मेदारी निभाई।

.

.

अमित आर्य की पहल पर हरियाणा के हर जिले में मीडिया सेंटर खुले। उनकी कोशिश पर मुख्यमंत्री ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए पेंशन योजना शुरू की। डिजिटल पालिसी, सिनेमा पालिसी बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पत्रकारों के हित में उन्होंने कई ऐसे काम किए जो मील का पत्थर साबित हुए। छात्र जीवन के दौरान मिले अनुभवों का असर उनके काम के दौरान भी दिखायी दिया। उन्होंने पत्रकारों और सरकार के बीच समन्वय के लिए बेहतरीन प्रयास किए।

.

.

गौरतलब है कि अमित आर्य ने कुछ समय पहले हरियाणा के सीएम के मीडिया सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया था। अमित आर्य वर्ष 2014 से मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार थे। मूल रूप से हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले अमित आर्य ने दिल्ली, हिमाचल और हरियाणा में विभिन्न चैनलों और अखबारों में करीब 20 वर्ष तक पत्रकारिता की। अमित आर्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और छात्र आंदोलन से जुड़े रहे हैं। वह हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के सचिव रहे हैं।

.

.

.

Latest News