PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एच.एम.वी.कम्पीटीटिव हब द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ.(श्रीमती) अजय सरीन के संरक्षण में गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया जिसका विषय यूपीएससी/पीपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें था। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के एआईएस सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मलकीयत सिंह बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित थे। कोआर्डिनेटर श्रीमती बीनू गुप्ता ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया।
उन्होंने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा एचएमवी की पूर्व छात्राओं आईएएस भावना गर्ग, स्मिता डावरा, पीसीएस सरोजिनी गौतम शारदा, बबीता कलेर तथा अनुपम कलेर का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि हब द्वारा छात्राओं को बैंकिंग कोचिंग, सीए फाउंडेशन कोचिंग दी जा रही है जिसमें सफल छात्राओं की गिनती अधिक है। डॉ. मलकीयत सिंह ने सिविल सर्विसिस के आकर्षण की बात की।
उन्होंने छात्राओं को बताया कि क्या पढऩा चाहिए, कैसे पढऩा चाहिए और कब पढऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ग्रैजुएशन के दौरान ही तैयारी शुरू कर दी जाए तो कोचिंग लेेने की भी जरूरत नहीं रह जाती। उन्होंने सफलता के 5 मंत्र सांझे किए। पहला मंत्र यह कि प्रतिदिन अखबार पढ़ा जाए तथा अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर की खबरों पर पैनी नजर रखी जाए। दूसरा मंत्र यह कि अपनी शब्दावली पर काम किया जाए जिसे हम अच्छी किताबें पढक़र सुधार सकते हैं।
तीसरा मंत्र यह कि छठी से दसवीं कक्षा तक की एनसीईआरटी की किताबों से बेसिक ज्ञान हासिल किया जाए। चौथा मंत्र था कि अपने लक्ष्य के प्रति अनुशासित व केन्द्रित तरीके से अग्रसर रहना चाहिए। पांचवां मंत्र कि सही स्टडी प्लान बनाना चाहिए जिसमें शारीरिक, शैक्षणिक व मानसिक कायाकल्प को समय देना चाहिए। इन 5 मंत्रों को अपना कर यूपीएससी/पीपीएससी की परीक्षा कर आसान हो जाता है।
प्राचार्या प्रो. डॉ.(श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एच.एम.वी.कम्पीटीटिव हब में ज्ञान प्राप्त करके छात्राओं को सफलता हासिल करने के अधिक मौके मिलते हैं। बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा जसवीन संधू ने मंच संचालन किया। सोशियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. बलजिंदर ने भी सभी का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि छात्राओं में आईएएस बनने की इच्छा तीव्र होनी चाहिए। केवल सपने न देखे बल्कि इसे पूरा करने के लिए प्रयास भी करें। इस लेक्चर से 75 छात्राएं लाभान्वित हुईं। उन्होंने हाल ही में नियुक्त हुए पीसीएस जजों का भी उदाहरण देकर छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर श्रीमती प्रोतिमा व श्री विधु वोहरा भी उपस्थित थे।




































