PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में कारोबारी संभव जैन पर फायरिंग व कार लूट मामले में नया मोड़ आ गया है। सूत्रों के मुताबिक शहर में चर्चा चल रही है कि कारोबारी को तीन दिन पहले लुटेरों ने फोन धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गनमैन मुहैया करवाकर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक जैन को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने उन्हें अपहरणकर्ता के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत वापस लेने की धमकी दी।
. .इस बारे में पत्रकारों से पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने कहा कि थ्रेट जैसी कोई बात नहीं है। कुछ लोग कोरी अफवाह फैला रहे हैं। अभी तक पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ लिया है। करीब 2 से 3 लोग पकड़ने बाकी हैं। सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी कारोबारी का ड्राइवर बताया जा रहा है। आरोपी ड्राइवर को करीब 4 महीने पहले मालिक ने निकाल दिया था। जल्द ही पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर देगी। संभव जैन की हालत में पहले से सुधार है।
.शहर के कारोबारियों को भी पुलिस भरोसा देती है कि 24 घंटे पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तैनात है। किसी भी व्यक्ति को पुलिस की मदद चाहिए तो वह कंट्रोल पर संपर्क करें। अभी तक पुलिस की करीब 7 से 8 टीमें इस केस को सुलझाने में लगातार काम कर रही हैं। कुछ टीमें यूपी, बिहार आदि के बॉर्डर इलाकों में भी भेजी गई हैं, ताकि बदमाश नेपाल आदि भागने की कोशिश न करें। बता दें कि अभी तक कुल 312 घंटों बाद भी पुलिस मास्टमाइंड को नहीं पकड़ पाई। बदमाशों द्वारा छीनी गई KIA कार पुलिस ने हरिद्वार से बरामद कर ली थी।
.
.आपको बता दें कि 13 दिन पहले शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे कपड़ा कारोबारी संभव जैन अपनी फैक्ट्री से कार में नूरवाला लड्डू कॉलोनी स्थित घर के लिए निकले। फैक्ट्री से तकरीबन 1 किलोमीटर दूर बाइक सवार एक शख्स ने उसकी कार में टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार सवार युवक कार के आगे गिर गया और घायल होने का ड्रामा करने लगा। संभव जैन जैसे ही उसकी मदद के लिए कार से उतरे, सड़क किनारे झाड़ियों में छिपकर बैठे 4-5 बदमाशों ने उसे घेर लिया।
.मारपीट के बाद संभव जैन को उसी की गाड़ी में अगवा कर लिया गया। जब संभव जैन ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी जांघ में गोली मार दी। किडनैपिंग के बाद बदमाशों ने पिस्टल के दम पर संभव जैन से उसकी पत्नी सौम्या को कॉल करवाई और कहलवाया कि घर पर इनकम टैक्स (IT) की रेड पड़ने वाली है। इसलिए घर में जितना भी गोल्ड और पैसा पड़ा है, उसे थैले में डालकर जालंधर बाइपास पर आ जाए। कुछ देर बाद बदमाशों ने फिर संभव से कॉल करवाकर उसकी पत्नी सौम्या को फव्वारा वाला चौक पर पैसों-गहने वाला थैला भिजवाने को कहा।
. .जब सौम्या ने गली में वॉक कर रहे कारोबारी तरुण जैन बावा को सारी बात बताई तो तरुण को मामला संदिग्ध लगा। वह सौम्या को अपनी कार में बैठाकर फव्वारा वाला चौक पहुंचे तो सौम्या के मोबाइल पर संभव जैन के नंबर से कॉल आई और उससे कहलवाया कि जो व्यक्ति कार में साथ आया है, वह उसे वापस भेज दे। इस बीच संभव जैन के परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने ट्रैप लगाया तो बदमाश संभव जैन को सड़क पर फेंककर गाड़ी में फरार हो गए।






































