PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

Axis Bank में सुबह-सुबह Loot की वारदात को अंजाम देने के लिए बैंक में घुसे हथियारबंद लुटेरे, पुलिस ने सभी को डाला घेरा, मचा हड़कंप,

bihar-police-blockade-aara-bihar-axis-bank-live-robbery-asked-robbers-to-surrender-big-crime-news

PTB Crime न्यूज़ बिहार : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते आरा में दिनदहाड़े कुछ अपराधी लूटपाट करने एक्सिस बैंक की शाखा में घुस गए। हथियार लेकर चार अपराधी बैंक के अंदर घुसे। इसके बाद कैश काउंटर और मैनेजर के केबिन में पहुंच गए। लूटपाट की कोशिश कर रही रहे थे कि अचानक पुलिस को इसकी भनक लगी।

.

.

फौरन पुलिस बैंक के बाहर पहुंची। हालांकि, पुलिस को देखते ही अपराधियों ने बैंक का गेट लॉक कर दिया और शटर भी डाउन करवा दिया। अपराधियों ने बैंक के स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बना लिया है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा में मौजूद एक्सिस बैंक की है। बैंक में अपराधियों के घुसे होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

.

.

देखते ही देखते एएसपी, नवादा, टाउन थाना समेत डीआईयू की टीम बैंक के बाहर पहुंची। पुलिस टीम ने बैंक को बाहर से घेर लिया है। पुलिस अपराधियों से सरेंडर करने की अपील कर रही है। अपराधी बैंक के अंदर हैं। वहीं वरीय अधिकारी ने निर्देश दिया है कि हर हाल में बंधकों को सुरक्षित बाहर निकालें। साथ ही सभी हथियार बंद अपराधियों की गिरफ्तार कर विधि व्यवस्था को नियंत्रित करें।

.

News Update:–
बिहार के आरा में दिनदहाड़े बैंक लूट हुई। नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोड़ स्थित ऐक्सिस बैंक में पांच अपराधी बैंक में घुसे। महज चार मिनट पर बैंक के स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाकर 16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि अपराधी भागते वक्त बैंक को अंदर से लॉक कर दिया। शटर भी डाउन कर दिया। इधर, अचानक पुलिस को इसकी भनक लगी। फौरन पुलिस बैंक के बाहर पहुंची।

.

बताया जा रहा है कि कतीरा मोड़ पर एक्सिस बैंक में सुबह 10 बजकर 17 मिनट में पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाश घुसे थे। एक मिनट के अंदर सभी बैंक स्टाफ को पेंट्री रूम बंद कर दिया। किसी व्यवसाई का कैश जमा होने के लिए आया था जो कैश काउंटर पर रखा। अपराधी इसे उसे लूट कर पिछले के रास्ते से फरार हो गए।

.

.

.

.

 

 

.

Latest News