वारदात को अंजाम देने जा रहे तीन बदमाशों को किया पुलिस ने गिरफ्तार,
PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पंजाब पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर वारदात को अंजाम देने जा रहे तीन बदमाशों को समराला चौक के पास पकड़ लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों बदमाशों ने तीन दिन पहले डेयरी संचालक पर फायरिंग की थी। अब वह दुगरी इलाके में किसी वारदात को अंजाम देकर गाड़ी में आ रहे हैं।
. ..
पुलिस ने सूचना पर ट्रैप लगाकर तीनों को दबोच लिया। घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने बताया कि पुलिस ने जब इन बदमाशों को दबोचा तो बदमाशों ने पुलिस पर पिस्टल तान दी। पुलिस ने बदमाश को थप्पड़ मारकर पिस्टल नीचे गिरा दी और उसे पकड़ लिया। इसके बाद बस से कुछ युवक उतरे थे, उनके हाथों में भी पिस्टल थी। पुलिस ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया।
. . .युवक ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कार मिली थी। कर्मचारियों ने उसे स्टार्ट करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह बार-बार बंद हो रही थी। इसके बाद पुलिस तीनों बदमाशों को अपनी कार में बैठाकर ले गई। ACP गुरइकबाल सिंह ने कहा कि युवकों को समराला चौक से काबू किया है। यह आरोपी थाना दुगरी के किसी मामले में भागे हुए थे। फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है। मामला वेरीफाई करने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
. . .








































