PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के मुद्दों को ससंद में उठाने वाले सांसद सुशील रिंकू ने अब उठाया “पासपोर्ट” को लेकर विदेश मंत्रालय के सामने मुद्दा,

the-number-of-passport-applicants-has-doubled-in-punjab-in-3-years-but-the-number-of-passport-seva-kendras-is-very-less-mp-sushil-rinku-jalaandhar

.

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब के मुद्दों को लगातार संसद में उठाने वाले जिला जालंधर के व पंजाब के एक मात्र सांसद सुशील रिंकू एक बार फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पासपोर्ट सेवा केंद्रों को लेकर विदेश मंत्रालय से जो सवाल पूछा उसका विदेश मंत्रालय ने बड़ा और स्पष्ट जवाब देकर सभा को चूका दिया है। दरअसल पिछले तीन साल में पासपोर्ट हासिल करने वालों की संख्या राज्य में दोगुणी हो गई है जबकि पासपोर्ट सेवा केन्द्रों का ढांचा इसके मुकाबले में कुछ नहीं है।

.

.

ये विचार सांसद सुशील कुमार रिंकू ने व्यक्त किए जिन्होंने संसद में इस विषय पर केंद्रीय विदेश मंत्रालय से सवाल पूछे हैं। इस सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया है कि जनवरी 2020 से लेकर नवंबर 2023 के बीच पंजाब में 34 लाख 38 हजार 298 लोगों को पासपोर्ट जारी किए गए हैं, जबकि इस साल नवंबर तक 12 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग पासपोर्ट ले चुके हैं।

.

.

लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू की तरफ से संसद में पंजाब में बढ़ रहे पासपोर्ट आवेदकों को संभालने के लिए विदेश मंत्रालय की तरफ से किए गए उपायों की जानकारी हासिल करने के लिए पूछे गए सवाल के जवाब में यह खुलासा हुआ है। विदेश मंत्रालय ने अपने जवाब में बताया कि राज्य में साल 2020 में 5,09,411, 2021 में 6, 93, 209, 2022 में 9,99,104 और 2023 में नवंबर तक 12,36,574 लोग पासपोर्ट ले चुके हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन लगने के कारण पासपोर्ट से संबंधित सेवाओं का बैकलॉग बढ़ गया जिसकी वजह से पासपोर्ट की फाइलें इतनी ज्यादा बढ़ गई।

.

.

फिलहाल देश में 93 पासपोर्ट सेवा केंद्र और 434 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र चल रहे हैं, जिसमें से 6 पासपोर्ट सेवा केंद्र और 9 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र पंजाब में कार्यरत है। सांसद रिंकू को दिए जवाब में विदेश मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि पंजाब में पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए सरकार की तरफ से 50 अस्थाई कर्मचारी  50 डाटा एंट्री ऑपरेटर व 5 मल्टीटास्क कर्मचारी तैनात किए गए हैं ताकि बढ़ रहे आवेदनों से आसानी से निपटा जा सके। हालांकि नए पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

.

.

लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने कहा है कि लगातार बढ़ रही अर्जियों को देखते हुए केंद्र सरकार को नए पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने चाहिए और मौजूदा पासपोर्ट सेवा केदो की क्षमता में बढ़ोतरी करनी चाहिए ताकि लोगों को पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए लंबी-लंबी अप्वाइंटमेंट्स का सामना न करना पड़े। आपको यह भी बता दें कि लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू के संसद में लगातार अलग-अलग मुद्दों और विचारों को लगातार देश की संसद में रख रहे हैं जोकि आम जनता से जुड़े हुए मुद्दे हैं, जिससे हर कोई सांसद सुशील रिंकू की तारीफ कर रहा है।

.