PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, तीन-तीन-तीन बने जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के लिए गले की हड्डी, जाने पूरा मामला,

three-robbers-became-the-backbone-of-jalandhar-police-commissionerate-ips-swapan-sharma-police-commissioner-crime-news

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : दरअसल बीते कुछ दिनों से जहां शहर में लगातार गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं शहर में लगातार हुई लूटपाट की घटनाओं की वजह से लोग दहशत के साए में जी रहे हैं। लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो चुके है। ऐसे में बीते दिन जालंधर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वपन शर्मा द्वारा लोगों की सुविधा के लिए एक व्हाट्सअप नंबर भी जारी किया और सभी पुलिस अधिकारीयों को शहर की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने के सख्त निर्देश भी दे दिए।

.

लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात इसके बावजूद शहर के लोग दहशत में इसलिए भी हैं, क्योंकि लगातार शहर में जो लूटपाट हुई हैं उसको लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन की और से अज्ञात लुटेरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वहीं हैरानी की बात यह भी है की सभी वारदातों को एक जैसे तरिके से ही अंजाम दिया गया है, प्रतीत हो रहा है की यह वारदातें एक ही गेंग ने की हों, जोकि अब पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। अभी तक इन लगातार हुई वारदातों में इन तीन अज्ञात लुटरों ने करीब 4 तीन में 14 लोगों को अपना निशाना बनाया है।

.

.

यही नहीं रविवार की सुबह भी करीब 5 बजे भगवान महावीर मार्ग पर स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने दो ई-रिक्शा में सवार सात लोगों को घेर कर 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित शिव नगर निवासी मुदीन ने बताया कि उसका राज नगर में अटैचो बनाने की फैक्ट्री है। वह अपने कर्मियों के साथ सुबह साढ़े चार बजे घर से निकला था। पाँच बजे उसके साथी राहुल की वस स्टैंड पर पहुंचनी थी। जिसको लेने के लिए सब जा रहे थे।

.

मुदीन ने बताया कि जैसे ही हम फुटबाल चौक क्रास करके महावीर मार्ग पर पहुंचे तो एक्टीवा सवार तीन युवकों ने आकर घेर लिया। आते ही एक युवक ने पिस्टल तान दी और दो ने कृपान निकाल कर धमकाना शुरू कर दिया। मुदीन ने बताया कि उसके पास 24 हजार रुपए और साथियों को मिलाकर कुल 50 हजार रुपए और पांच मोबाइल लूट कर फरार हो गए। लूट की शिकायत थाना चार की पुलिस को दे दी गई है।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में पिछले चार दिन से लगातार सात लूट की जो वारदातें हुई हैं लुटेरे पहले लोगों का पीछा करते हैं फिर जहां पर CCTV कैमरा नहीं लगा होता है। वहां पर घेर कर लूट लेते हैं। सभी वारदातों में पीड़ितों के अनुसार तीनों के पास कृपाण थी। वर्कशाप चौक पर शनिवार सुबह हलवाई नकदी लूट कर फरार हो गए। पीड़ित से तीन बाइक सवार लुटेरे मोबाइल व वस्ती शेख निवासी मोहम्मद शमीद ने बताया कि वह सुबह 6 बजे गोपाल नगर के गुरुद्वारे में खाना बनाने के लिए जा रहा था।

.

वर्कशॉप चौक के पास तीन बाइक सवार लुटेरों ने घेर लिया और बाइक की चाबी निकाल ली। दो लोगों ने तेजधार हथियार गर्दन पर रखकर धमकाया। फिर में पड़े जरूरी कागजात लेकर फरार हो जेब में पड़े 3 हजार रुपए, मोबाइल, पर्स छीन ले गए। पीड़ित ने थाना दो को पुलिस को शिकायत दी थी। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि बाइक और स्कूटी पर सवार लुटेरे दिन निकलने से पहले ही लोगों को लूट रहे हैं। क्योंकि बीते वीरवार को सुबह एक ही घंटे में वेस्ट इलाके में चार लोगों को लूट लिया गया। वहीं रविवार को 7 लोगों को लूटा गया और अभी तक पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं।

.

.