PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब पुलिस के ASI को विजिलेंस ने 11,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए किया रंगे हाथों गिरफ्तार,

punjab-firozpur-vigilance-caught-punjab-police-asi-taking-bribe-big-news

.

PTB Crime न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को फरीदकोट में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) हरविंदर सिंह को 11,500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। वह फरीदकोट पुलिस स्टेशन में पुलिस केस में जमानत बाँड स्वीकार करने के बदले में 15,000 रुपए की रिश्वत की मांग थी। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि

.

.

उपरोक्त मुलजिम को दिलप्रीत सिंह निवासी गाँव गोले वाला, फरीदकोट की तरफ से दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाजिम उसके और उसके भाई के खिलाफ थाना सदर फरीदकोट में दर्ज हुए एक पुलिस केस सम्बन्धी ज़मानती बाँड कबूलने के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है। 

.

.

शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त दोषी पहले भी उससे इसी संबंधी पहली किश्त के तौर पर 2000 रुपए रिश्वत ले चुका है और अब रिश्वत के बाकी रहते 13,000 रुपए देने पर कई बार ज़ोर डाल रहा है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की माँग करते हुए उक्त पुलिस मुलाजिम के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकार्ड भी कर ली जोकि सबूत के तौर पर उसने विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी।

.

.

प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजिलेंस ब्यूरो फ़िरोज़पुर रेंज ने इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जाल बिछाया और उपुलिस मुलाजिम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 11,500 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। मुलजिम के खि़लाफ़ विजिलेंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। इस मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जायेगा और केस की आगे तफ्तीश जारी है।

.

.

.