PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में क्रिसमस का उत्सव मनाया गया जिसमें आयोजित की गई सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।क्रिसमस का समय हर्ष, उत्साह और खुशियों का समय है।जिसमें हम अपने मित्रों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को विभिन्न चमचमाते उपहार देकर अपनी खुशियों को बढ़ाते हैं और प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाते हैं।
. .क्रिसमस के इसी अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुत किया और प्रभु यीशु मसीह ने जन्म पर आधारित लघु नाटिका में अभिनय करते हुए प्रभु यीशु मसीह के जीवन व उनकी शिक्षाओं के बारे में भी बताया।सभी छात्रों आपस में मिलकर सब को धार्मिक सद्भावना की प्रेरणा देते हुए क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गईं।
.
.वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान श्री के.के वासल जी, चेयरमैन श्री संजीव वासल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी, सी.ई.ओ श्री राघव वासल जी तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल जी ने भी सभी छात्रों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियाँ करवाई जाएंगी,
. .जिससे छात्रों को धार्मिक सद्भावना की सीख मिल सके। आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर की प्रधानाचार्या तथा समूह स्टाफ ने इस कार्य के लिए आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की।
. .








































