PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

स्टार्टअप कंपनी की CEO ने अपने ही नवजात बेटे की कर दी हत्या और पहुंच गई बेंगलुरु, ऐसे हुआ खुलासा,

bangalore-founder-and-ceo-suchana-seth-of-startup-company-mindful-ai-murdered-his-own-newborn-son-goa-hotel

.

PTB Shocking न्यूज़ गोवा : बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी की CEO ने गोवा के एक होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बैग में भरकर टैक्सी से बेंगलुरु चली गई। गोवा पुलिस की जानकारी के बाद कर्नाटक पुलिस ने आरोपी महिला को उसके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान 39 साल की सूचना सेठ के रूप में की गई है। वह स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल AI लैब की फाउंडर और CEO है। सूचना 6 जनवरी को गोवा के सोल बनयान ग्रांडे होटल में अपने बेटे के साथ आई थी।

.

.

सोमवार (8 जनवरी) को उसने होटल से चेक-आउट किया था। सूचना ने बेटे का मर्डर क्यों किया, इसकी वजह पुलिस ने नहीं बताई है, लेकिन कहा जा रहा है पति से विवाद की वजह से उसने यह कदम उठाया। गोवा पुलिस के मुताबिक, इस घटना की जानकारी होटल स्टाफ ने दी। दरअसल, जब होटल का एक स्टाफ रूम में सफाई करने पहुंचा तो उसने रूम में खून के धब्बे देखे। स्टाफ ने होटल मैनेजमेंट को इसकी सूचना दी। इसके बाद गोवा पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने CCTV चेक किया, जिसमें सूचना अपने बेटे के साथ होटल में आती दिखती है।

.

.

हालांकि, चेक आउट के वक्त वह अकेली थी। इसके बाद गोवा पुलिस हरकत में आई। होटल के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि सोमवार को महिला अपने कमरे से अकेले बाहर निकली और बेंगलुरु के लिए टैक्सी बुक करने को कहा। स्टाफ ने महिला से कहा कि कैब का किराया ज्यादा होगा। उसने सूचना को फ्लाइट से बेंगलुरु जाने की सलाह दी। हालांकि, वह टैक्सी से ही जाने की जिद कर रही थी। स्टाफ ने टैक्सी बुलाई, जिससे सूचना अपना सामान लेकर बेंगलुरु के लिए गई।

.

.

गोवा पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को फोन किया और सूचना से बात करवाने को कहा। पुलिस ने सूचना से उसके बेटे के बारे में पूछा। सूचना ने दावा किया कि उसका बेटा गोवा के फतोर्डा में एक रिश्तेदार के घर पर है। सूचना ने एक पता भी बताया, जो फर्जी निकला। इसके बाद गोवा पुलिस का शक और पक्का हो गया। पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा। टैक्सी ड्राइवर सूचना को लेकर कर्नाटक के चित्रदुर्ग पुलिस स्टेशन पहुंचा। वहां उसके बैग में बच्चे का शव मिला।

.

.

इसके बाद कर्नाटक पुलिस ने सूचना को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, सूचना सेठ की 2010 में शादी हुई थी। 2019 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। 2020 से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। कोर्ट ने आदेश दिया था कि सूचना के पति अपने बच्चे से हर रविवार को मिल सकते हैं। हालांकि, सूचना नहीं चाहती थी कि उसका पति बेटे से मिले। इसके कारण उसने अपने बेटे की हत्या का प्लान बनाया था।

.