PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब की बेटी ने कनाडा में चमकाया पंजाब और देश का नाम, बनी ऑफिसर, 2016 में गई थी पढ़ने,

punjab-amritsar-daughter-becomes-correctional-peace-officer-in-canada-big-news

.

PTB Political न्यूज़ अमृतसर / कनाडा : अमृतसर के ब्लॉक अजनाला की बेटी ने कनाडा पुलिस में करेक्शनल पीस ऑफिसर बनकर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। कोमल 2016 में पढ़ने के लिए कनाडा गई थी। उन्होंने तीन साल तक सिक्योरिटी के तौर अपर भी काम किया, लेकिन हार नहीं मानी और अपना और माता पिता का सपना पूरा किया। 25 वर्षीय कोमलजीत कौर ने कनाडा पुलिस में सुधारात्मक शांति अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा किया।

.

.

माता-पिता के मुताबिक, उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, जिसने देश विदेश में उनका नाम रोशन किया है। कोमल 2016 में बिजनेस मैनेजमेंट के कोर्स के लिए कनाडा गई थीं। उसके बाद 2022 में पीआर मिली और फिर पुलिस में नौकरी पाने के लिए उन्होंने फिटनेस के कई टेस्ट के साथ इंटरव्यू दिए। उसके बाद उन्हें सफलता मिली और वो कनाडा पुलिस में करेक्शनल पीस ऑफिसर के तौर पर तैनात हुई।

.

.

कोमलजीत के पिता मनवीर सिंह ने बताया की उनका गांव हरड़ कलां है। बेटी को पढ़ने और कुछ बनने का शौक था इसलिए वो दिसंबर 2016 में कनाडा गई थी। इस दौरान उसने तीन साल तक सिक्योरिटी के तौर पर भी काम किया और फिर अपनी मेहनत से अब वहां सेवा निभाएंगी। माता-पिता की लोगों से अपील, अपने बच्चों को पढ़ने-लिखने का मौका दें, ताकि बच्चे अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सके।

.

.

कोमलजीत कौर की मां रणबीर कौर, पिता मनवीर सिंह बल्ल और भाई सुखदीप सिंह बल्ल ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि कोमलजीत कौर ने उनका नाम रोशन किया है, और यह सब कोमलजीत कौर की कड़ी मेहनत के कारण हुआ है। कोमलजीत कौर शुरू से ही बहुत मेहनती थीं और विदेश में कनाडा जाकर कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। कोमलजीत कौर के परिवार में खुशी का माहौल है परिवार के सदस्य एक-दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं।

.

.

.