PTB Crime न्यूज़ पटियाला : पंजाब के जिला पटियाला से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां आज यानि दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया। जब बस स्टेंड में एक युवक की 15 से 20 नौजवानों द्वारा बुरी तरह से मारपीट की जा रही थी। इस दौरान पीड़ित युवक के साथी ने अपने बचाव के लिए लगातार गोलियां चला दी।
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसके द्वारा कुल 5 से 7 हवाई फ़ायर किए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस युवक द्वारा किये गए हवाई फायर से कोई भी फ़िलहाल घायल नहीं हुआ है, लेकिन एक युवक जिसकी मारपीट की गई थी, वह गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे पुलिस ने हिरासत लिया है व आगे की जाँच के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोलियां चलाने से पहले 15 से 20 युवकों ने घायल युवक पर हमला क्यों किया। यह पूरा मामला क्या था व क्यों वहां गोलियां चली और लड़ाई किस वजह से हुई। इस बारे में घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार यहां एक युवकों के 2 गुट आपस में लड़ रहे थे, लड़ाई में नौजवानों के बीच गोलियां तक चल गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है।
. . . .








































