PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर प्रशासन ने आधुनिक फूड स्ट्रीट हब के लिए किया इस स्थान का चुनाव, निगम कमिश्नर को दिए यह आदेश,

selects-ideal-city-for-modern-food-street-hub-deputy-commissioner-vishesh-sarangal-asked-municipal-corporation-jalandhar-to-prepare-detailed-project-report-a-week

.

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने मंगलवार को कहा कि आदर्श नगर मार्केट में एक आधुनिक स्ट्रीट फूड हब विकसित किया जाएगा, जहां जल्द ही जालंधर निवासी साफ स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लेते हुए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने जालंधर नगर निगम को चुने गए स्थान (आदर्श नगर) संबंधी विस्तृत प्रोजैक्ट रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर भेजने को कहा ताकि इसे उच्च अधिकारियों को भेजा जा सके।

.

.

उन्होंने कहा कि यह नया हब फूड प्रेमियों के लिए साफ, हवादार, गैर-प्रदूषणकारी वातावरण सुनिश्चित करेगा। यहां साफ पानी, पार्किंग, रोशनी प्रबंध, सफाई एवं कूड़ा निपटाने जैसी सामान्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा विक्रेताओं, सहायकों को ‘खाद्य स्वच्छता’ के संबंध में उचित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। DC सारंगल ने कहा कि यह विक्रेताओं,

.

.

सहायकों को सक्षम अथारिटी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफ.एस.एस.ए.आई) से लाइसैंस और रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने में भी सहायता दी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्ट्रीट फूड यहां की भोजन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और विक्रेताओं को अपने कौशल और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट फूड हब न केवल भोजन तैयार करने के दौरान सफाई के स्तर में सुधार करेगा

.

.

बल्कि उपभोक्ताओं को भोजन परोसने के तरीके में भी सुधार करेगा।  उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग प्रदूषण के कारण सड़कों के किनारे खाने-पीने से परहेज करते है लेकिन यह फूड हब स्थानीय भोजन को लोकप्रिय बनाने में मदद करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, एस.डी.एम. बलबीर राज सिंह, नगर निगम के ज्वाईंट कमिश्नर पुनीत शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

.

.