PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रंगदारी व फर्जी एक्सीडेंट कर लोगों से पैसे वसूलने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,

commissionerate-police-continues-crackdown-against-criminals-three-member-gang-involved-in-extortion-busted-ips-swapan-sharma

.

कार पर लगा था पंजाब पुलिस का स्टिकर, थाना रामामंडी में दर्ज है आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR,

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आज यानि बुधवार को असामाजिक तत्वों पर नकेल कसते हुए, शहर के ही लोगों से जबरन वसूली, धमकी देने और लूटपाट करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस IPS स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह फर्जी एक्सीडेंट कर लोगों से पैसे वसूल रहा है।

.

commissionerate-police-continues-crackdown-against-criminals-three-member-gang-involved-in-extortion-busted-ips-swapan-sharma

.

उन्होंने आगे कहा कि कानून के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टियां बनाई गई हैं। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस तीन सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय विक्की निवासी मकान नंबर 161 भूर मंडी जालंधर छावनी, राहुल पुत्र कृपाल सिंह निवासी पट्टी नंगल शामा दशमेश नगर जालंधर और राहुल पुत्र स्व. जसविंदर सिंह निवासी क्यू नंबर 283 पीएपी गेट नंबर 3 जालंधर कैंट पीएपी कॉम्प्लेक्स जालंधर को गिरफ्तार किया गया है।

.

.

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि यह आपराधिक गिरोह लोगों को डरा-धमका कर लूटपाट करता था। उन्होंने बताया कि थाना रामा मंडी जालंधर में इनके खिलाफ FIR 16 दिनांक 10-01-2024 के तहत 387,341,34 IPC पंजीकृत किया गया था। स्वपन शर्मा ने आगे बताया कि आरोपियों को फर्जी एक्सीडेंट करके लोगों से पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और इस गिरोह ने जालंधर के अलग-अलग इलाकों में कई बड़ी वारदातों को भी अंजाम दिया है।

.

commissionerate-police-continues-crackdown-against-criminals-three-member-gang-involved-in-extortion-busted-ips-swapan-sharma

.

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि गिरोह के पास से एक कार टोयोटा इनोवा नंबर PB08-DG-8120 और कुछ नकदी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि गिरोह घनी आबादी वाले इलाकों में सक्रिय था और पीएपी लाइट्स, परागपुर, मेरिटॉन होटल के आसपास और अन्य घटनाओं में शामिल था। पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है और आने वाले समय में और भी कई खुलासे पकड़ा गया यह गिरोह कर सकता है। आपको यह भी बता दें कि जिस इनोवा गाड़ी को पुलिस ने बरामद किया है उस गाड़ी में पंजाब पुलिस का स्टिकर भी लगा हुआ है।

.

.

.