PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, अंगीठी से निकली जहरीली गैस ने हँसते खेलते परिवार पर ढाया कहर, पति-पत्नी की बिगड़ी हालत, बच्चे की हुई मौत,

punjab-samrala-the-condition-of-husband-and-wife-deteriorated-due-to-poisonous-gas-coming-out-of-the-fireplace-death-of-child

.

PTB Sad न्यूज़ समराला : पंजाब में बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लगातार हादसों का दौर जारी है। ऐसे में बीती रात समराला के नागरा गांव में भी एक दर्दनाक हादसा होने से पुरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार अंगीठी सेक रहे गांव के ही एक परिवार को जहरीली गैस चढ़ने से पति-पत्नी की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए, लेकिन उनके दो साल के मासूम बच्चे की जहरीली गैस से मौत हो गई।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात करीब 9 बजे हुआ बताया जा रहा है। जब अनमोलक सिंह (27) अपनी पत्नी सुमनप्रीत कौर और 2 साल के बेटे अरमान के साथ खाना खाने के बाद ठंड लगने के कारण सोने के कमरे में अंगीठी सेंक रहे थे। पता चला है कि अंगीठी से निकली जहरीली गैस कुछ देर में कमरे में फैल गई और परिवार के तीनों सदस्यों तक पहुंच गई।

.

.

जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। इस घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो बंद कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 2 साल के अरमान की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को समराला के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

.

.

लेकिन प्रारंभिक उपचार के बाद पति-पत्नी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। समय पर इलाज मिलने से सुबह तक पति-पत्नी की हालत में सुधार हो गया। PTB News आपको भी आगाह करता है कि अगर आपको भी ठंड से बचना है तो कृपया अपने घर में या घर के कमरों में अंगीठी का प्रयोग बिलकुल ना करें, इसके लिए आप घर के आंगन या बाहर लकड़ियां जलाकर आग सेक सकते हैं, या आपके लिए बढ़िया हीटर व बलोहर बाजार में आपके लिए उपलब्ध हैं, जोकि कम कीमत में आपके लिए उपलब्ध हैं।

.

.

.