PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

एडवोकेट से हुई गन पॉइंट पर लूट, 3 लुटेरों ने कनपटी पर पिस्तौल लगा दिया वारदात को अंजाम,

haryana-panipat-advocate-robbed-gunpoint-big-crime-news

.

.

PTB Crime न्यूज़ पानीपत : हरियाणा के पानीपत शहर एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां उस समय हड़कंप मच गया जब एक वकील से गन पाइंट पर लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और मोके से भागने में कामयाब हो गए। मिली जानकारी के अनुसार वकील बाइक पर सवार होकर अपने काम से कहीं जा रहा था।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब वकील लघु शंका करने के लिए रस्ते में रुका, तो इसी दौरान 3 नकाबपोश बदमाश वहां आए और कनपटी पर पिस्तौल रख दिया और उससे मोबाइल फोन व 8 हजार रुपए के करीब कैश लूटकर फरार हो गए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

.

.

जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर लूट का केस दर्ज कर लिया है व आगे की जाँच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई है और शिकायत में वकील चंदन भारद्वाज ने बताया कि वह जिला कोर्ट में बतौर एडवोकेट प्रैक्टिस करता है। वह देर रात करीब 11:58 बजे वह राम स्वरूप चौक स्थित अपने घर से देव नगर की ओर जा रहा था। रास्ते में वह बाइक रोक कर लघु शंका करने लगा।

.

.

इसी दौरान उसके घर से फोन आया और वह फोन पर बात करने लगा। तभी अचानक वहां 3 अज्ञात व्यक्ति आए, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। उन्होंने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उसकी जेब से 8 हजार रुपए कैश भी निकाल लिया। आरोप है कि बदमाशों के पास पिस्तौल थी, जिसे कनपटी पर अड़ा कर वारदात को अंजाम दिया गया है।

.

.

Latest News