PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित,

deputy-commissioner-vishesh-sarangal-honored-the-players-who-won-medals-in-the-national-games-jalandhar

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने गुरुवार को विभिन्न राष्ट्रीय मुकाबलों में पदक जीतने और जिले का नाम रोशन करने वाले चार बैडमिंटन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हाल ही में हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में गोल्ड जीतने वाली मान्या रलहन को 31000 रुपये का चैक दिया गया। मान्या इस समय जूनियर मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में भारत की नंबर 1 खिलाड़ी है।

.

.

समृद्धि भारद्वाज, लिजा टांक और अभिनव ठाकुर को 21000 रुपये का चैक दिया गया। जालंधर के इन खिलाडियों ने गोवा में नैशनल गेम्स, गुवाहाटी में नैशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप और 2023 में नैशनल स्कूल गेम्स में पदक जीते थे। समृद्धि भारद्वाज को हाल ही में दुबई में होने वाले वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भाग लेने के लिए भारतीय स्कूल टीम में चुना गया है।

.

.

कोच गगन रत्ती को भी खेल में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए डिप्टी कमिश्नर जो जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डी.बी.ए.) के अध्यक्ष भी है ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल मुकाबलों में पदक जीतकर राज्य और विशेष रूप से जालंधर का नाम रौशन किया है।

.

.

उन्होंने कहा कि डीबीए भारत और विदेश में किसी भी प्रतियोगिता या चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक कॉर्पस फंड स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख उद्योगपतियों, एनआरआई और अन्य लोगों से अनुरोध किया जाएगा कि वे इस कार्पस फंड में उदारतापूर्वक योगदान देकर सीएसआर गतिविधियों के तहत डीबीए का समर्थन करें।

.

.

सारंगल ने खिलाड़ियों को खेल में और बढिया प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया और उन्हें बढिया प्रशिक्षण सुविधाओं के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में डीबीए की अंतरिम समिति के चेयरमैन डा. जय इंद्र सिंह (एसडीएम), जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना, कोषाध्यक्ष पलविंदर सिंह जुनेजा और खिलाड़ियों के माता-पिता शामिल थे।

.