PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले डाक विभाग ने जारी किए श्रीराम जी की जीवनलीलाओं को प्रदर्शित करता डाक टिकट,

chandigarh-postage-stamp-dedicated-shri-ram-temple-issued-indian-postal-department-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : भारतीय डाक विभाग की ओर से नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के शिलान्यास को समर्पित खास तौर पर श्रीराम जी की जीवनलीलाओं को प्रदर्शित करता एक डाक टिकट जारी किया गया है। कपूरथला मुख्य डाकघर के अधीक्षक (सुपरिंटेंडेंट) संजीव कुमार चुघ ने बताया कि भारतीय डाक विभाग की ओर से जारी श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर के लिए विशेष डाक टिकट जारी किया गया है,

.

.

जोकि आम जनमानस के लिए माल रोड कपूरथला स्थित मुख्य डाकघर में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 2000 डाक टिकट की संख्या डाकघर में मौजूद है। श्रीराम जी के जीवनकाल के विभिन्न समयकाल को आकर्षक ढंग से डाक टिकट का रूप देकर प्रदर्शित किया है। 11 टिकट की एक शीट की कीमत 65 रुपये निर्धारित की गई है,

.

.

जिसे हर कोई आसानी से खरीद सकता है। उन्होंने बताया कि यह खास डाक टिकट केवल शीट के रूप में ही उपलब्ध हैं। उन्होंने रामभक्तों से अनुरोध किया कि वह श्रीराम मंदिर के ऐतिहासिक लम्हे को यादगार बनाने के डाक टिकट की शीट को खरीदकर रखें, क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते।

.

.

यहीं नहीं, इन खास टिकटों को चिट्ठी-पत्र पर लगाकर अपने दोस्तों, मित्रों, परिचितों और रिश्तेदारों को भेजने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सुपरिटेंडेंट(अधीक्षक) संजीव कुमार चुघ ने डाकघर की अन्य सुविधाओं और बचत योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस मौके पर उनके साथ इंस्पेक्टर पोस्ट अमन मेहता भी मौजूद थे।

.

.