PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सुखबीर सिंह बादल ने किया मुख्यमंत्री भगवंत मान पर एक करोड़ रुपये की मानहानि का केस, जानें मामला,

akali-dal-chief-sukhbir-singh-badal-filed-defamation-case-of-one-crore-rupees-against-punjab-cm-bhagwant-mann

.

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया और अपने परिवार के खिलाफ ‘दुर्भावनापूर्ण’ आरोप लगाने के लिए उनसे एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की। सीएम मान ने मानहानि मुकदमे का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उन्हें बादल परिवार के ‘कुकर्मों’ को उजागर करने का एक और मौका मिलेगा।

.

.

सुखबीर बादल ने मुक्तसर जिले की एक अदालत में मुकदमा दायर किया है। सुखबीर बादल ने एक नवंबर को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के एक सभागार में आयोजित ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ परिचर्चा के दौरान लगाए गए मान के आरोपों का हवाला दिया है। मुकदमे में कहा गया है कि सीएम मान ने एक नवंबर को कहा था कि वादी और उसके परिवार ने एक निजी नहर का निर्माण करके पंजाब का कीमती पानी हरियाणा के बालासर गांव में अपने खेत की ओर मोड़ दिया था।

.

.

मुकदमे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संगरूर में एक कार्यक्रम में भगवंत मान ने कहा कि वह मामले की रोजाना सुनवाई की अपील करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को बादल परिवार के ‘पापों’ के बारे में जानकारी मिले। उन्होंने कहा, ‘इतना ही नहीं होटल, विला, परिवहन और अन्य मामलों में बादल परिवार का कारोबार राज्य की प्रगति की कीमत पर फला-फूला है, जिसके बारे में लोगों को विस्तार से बताया जाएगा।

.

.

सुखबीर बादल ने सीएम मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर यह बयान दिया है, क्योंकि उन्हें पता था कि इस बयान से उनके पद पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। मुकदमे में बादल की तरफ से गया कहा कि जबकि बादल परिवार और उनके एसएडी ने पानी की हर बूंद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया है। सीएम मान ने सियासी फायदा लेने के लिए बयान दिया है।

.

.

.