PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के कार बाजार में लगी भीषण आग, 5 लग्जरी गाड़ियां जल कर हुई खाक,

jalandhar-car-bazar-fire-breaks-out-5-cars-burnt-big-news

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां जिंदा फाटक के पास महंगी कारों को एकदम से आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करें 7:00 बजे यह आग लगी थी। घटना में 1 बीएमडब्ल्यू, तीन ऑडी और एक इंडिका कर जल कर खाक हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया था।

.

.

घटना में पीड़ित का 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार घटना जालंधर अमृतसर नेशनल हाईवे, जिंदा फाटक से सटे सीजीएस स्कूल के सामने करन कर बाजार की है। राहगीरों ने बताया कि आग पहले ऑडी कार को लगी थी। जिसके बाद एका एक कर करीब पांच गाड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

.

.

वरना आसपास 20 से ज्यादा कारें खड़ी थी। आग लगने के बारे में तब पता चला जब आसपास के लोगों ने काला धुआं उठता देखा। जिसके तुरंत बाद मामले की जानकारी पहले कार बाजार मालिक को दी गई और फिर सूचना फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम में दी गई। राहगीरों और फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया।

.

.

इस घटना में बुरी तरह से पांच गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। वहीं, अन्य कई गाड़ियों को भी भारी नुकसान हुआ है। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना नंबर नंबर-1 की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची व आगे की जाँच में जुट गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हाइवे के पास खड़ी गाड़ियों को आग लगी देखकर सड़क पर लंबा जाम जरूर कुछ देर के लिए लग गया था।

.

.

.