PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता में ब्लॉक प्रधानों की विशेष बैठक,

special-meeting-of-block-heads-held-under-the-chairmanship-of-district-congress-committee-in-jalandhar-punjab

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : आज कांग्रेस भवन जालंधर में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी, जालंधर उतरी हल्के के विधायक अवतार सिंह जूनियर (बावा हेनरी) और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह की और से ब्लॉक प्रधानों के साथ एक बैठक की गई। यह बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए गए डोनेशन फॉर देश अभियान के तहत आयोजित की गई थी।

.

.

इस दौरान जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष को यह दान अपने ब्लॉक के समिति सदस्यों और अधिक से अधिक लोगों को देना चाहिए। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस संबंध में रोजाना अपडेट मांग रही है. जल्द ही वार्डवार बैठकें शुरू की जाएंगी। इस बैठक में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों ने कहा कि हाईकमान से चर्चा कर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में किसी कर्मठ व्यक्ति को क्षेत्र का प्रभारी बनाया जाए ताकि पार्टी का काम सुचारू रूप से चल सके।

.

.

वहीं वेस्ट हल्के के ब्लॉक प्रधानों ने इस दौरान कहा कि हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बैठक में हमने वहां यही आवाज सुनी थी कि वेस्ट हल्के में प्रभारी नहीं होने के कारण क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपमान का सामना करना पड़ रहा है और कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है। वहीं कार्यकर्ता भी टूट रहे हैं ऐसे में फिर से विधानसभा चुनाव आ रहे हैं और हमारी एक ही मांग है कि जल्द से जल्द वेस्ट हल्के में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी की नियुक्ति की जाए।

.

.

इस बैठक में जगजीत सिंह कंबोज अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जालंधर उतर, दीपक शर्मा मोना अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जालंधर उतर, हरीश ढल्ल अध्यक्ष ब्लॉक पश्चिम, रछपाल जाखू अध्यक्ष ब्लॉक जालंधर पश्चिम, प्रेम नाथ दकोहा अध्यक्ष जालंधर सेंट्रल, राजेश जिंदल अध्यक्ष ब्लॉक सेंट्रल हल्का सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे।

.

.