PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के राम मंदिर में चप्पल पहनकर घुसे चोर, गोलक चोरी कर भागे, CCTV में कैद हुई Video,

punjab-jalandhar-goraya-historic-ram-mandir-rishi-kutia-theft-big-news

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते कस्बा गोराया के ऐतिहासिक श्री राम मंदिर (ऋषि कुटिया) में घुसकर कुछ चोरों ने करीब 4 गोलक चोरी कर लीं और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी के बाद से हिंदू नेताओं ने काफी रोष जताया है।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोरी के बारे में मंदिर के सेवादार को सबसे पहले सुबह करीब दो बजे पता चला। जिसके बाद उसने शोर मचाया। जिसके बाद भारी मात्रा में लोग इकट्ठा हो गए। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि आरोपी जूते चप्पल पहनकर मंदिर में घुसे थे। जानकारी के अनुसार आरोपी मंदिर के अंदर से करीब चार गोलक चोरी कर अपने साथ ले गए।

.

.

बताया जा रहा है की सभी गोलकों में करीब एक लाख रुपए तक नकदी थी। आपको यह भी बता दें कि जिस मंदिर में चोरी हुई, वह गोराया के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। जिसकी काफी मान्यता है। मंदिर पहुंचे कमेटी मेंबरों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना गोराया के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी 4 गोलक चोरी कर अपने साथ ले गए हैं।

.

.

क्राइम सीन पर फिंगर प्रिंट टीम जांच के लिए पहुंच गई है। वहीं, एरिया का डाटा भी उठाया गया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी भी अपने कब्जे में लिए हैं। वहीं गोरायां के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी रेलवे लाइन के जरिए परिसर में घुसे और फिर सीमेंट की जाली तोड़कर मंदिर में दाखिल हुए।

.

.