PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एयरपोर्ट पर हुआ बड़ा विमान हादसा, आपस में टकराये दो विमान, 289 यात्री थे विमानों में सवार,

major-accident-averted-airport-two-planes-collided-289-passengers-were-on-board-big-news-japan-hokkaido-new-chitose-airport

.

PTB Big न्यूज़ टोक्यो : जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो स्थित न्यू चिटोज हवाई अड्डे पर लैंड करते समय दो विमान एक दूसरे से टकरा गए। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हादसे के वक्त कैथे पैसिफिक एयरवेज का विमान एयरपोर्ट पर खड़ा था। इसी दौरान वहां पर उतर रहा कोरियाई एयरलाइंस का विमान इससे टकरा गया।

.

.

कोरियाई एयरलाइंस के विमान में 289 यात्री सवार थे। हालांकि हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की बात सामने नहीं आई है। गौरतलब है दो हफ्ते के अंदर जापान में दूसरा विमान हादसा हुआ है। कैथे पैसिफिक ने हादसे की पुष्टि की है। बयान में कहा गया है कि इसका एक विमान कोरियाई एयरलाइंस के विमान से टकरा गया। इसके मुताबिक कैथे पैसिफिक के विमान में न तो कोई यात्री सवार था और न ही क्रू मेंबर था।

.

major-accident-averted-airport-two-planes-collided-289-passengers-were-on-board-big-news-japan-hokkaido-new-chitose-airport

.

इसी दौरान वहां पर उतर रहा कोरियन एयर ए330 इससे टकरा गया। जापानी मीडिया के मुताबिक जब कोरिया एयरलाइंस का विमान कैथे पैसिफिक के विमान से टकराया तो उसमें 289 यात्री सवार थे। कोरियन एयरलाइंस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि हादसे के दौरान कोई घायल नहीं हुआ है। घटना की वजह थर्ड पार्टी ग्राउंड हैंडलर के बर्फ के चलते फिसलना बताया गया है।

.

.

गौरतलब है करीब दो हफ्ते पहले ही जापान के हानेडा एयरपोर्ट पर दो विमानों की जोरदार टक्कर हो गई थी। उस वक्त जापान एयरलाइंस का विमान कोस्टगार्ड प्लेन से टकरा गया था। इस दौरान विमान में काफी तेज आग लग गई थी। हालांकि विमान के सभी यात्रियों को बचा लिया गया था। जापान के इस प्रयास की पूरी दुनिया में तारीफ हुई थी। आग की लपटों से घिरे विमान से लोगों को उतारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

.

.