PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों व पुलिस में हुई क्रॉस फायरिंग, एक गैंगस्टर को लगी, एक पुलिसकर्मी हुआ घायल,

jalandhar-punjab-police-encounter-cross-firing-between-lawrence-bishnoi-henchmen-and-police-in-jalandhar-gangster-and-policeman-injured

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर इन चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज सुबह-सुबह उस समय सनसनी फेल गई जब गैंगस्टरों और पुलिस के बीच क्रॉस फायरिंग का मामला सामने आया। मिली जनकारी के अनुसार इस दौरान करीब कई राउंड गोलियां चली बताया जा रहा है। इस फायरिंग में 1 गैंगस्टर को गोली लगी बताई जा रही है, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल होने की सुचना है जबकि पगड़ी पर गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की जान बच गई। 

.

.

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधीकारी भी क्राइम सीन पर रवाना हो गए हैं। यह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बताए जा रहे हैं। इस मामले में मीडिया को जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि एनकाउंटर नाखा वाले बाग से सटी गुलमोहर कॉलोनी के अंदर हुआ है। ये एरिया थाना भार्गव कैंप के अधीन आता है। उन्होंने कहा कि हमारा मुलाजिम सुरक्षित है।

.

jalandhar-punjab-police-encounter-cross-firing-between-lawrence-bishnoi-henchmen-and-police-in-jalandhar-gangster-and-policeman-injured

.

वहीं शुरुआती जानकारी के अनुसार CIA की टीम भगौड़ों की सूचना पर रेड करने के लिए गई थी। टीम ने सड़क पर आरोपियों की आई-20 कार को घेरा लिया। इस दौरान ड्राइवर सीट पर बैठे आरोपी ने शीशे के अंदर से पुलिस पर गोली चलाई। गोली पुलिस मुलाजिम की पगड़ी पर लगी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

.

jalandhar-punjab-police-encounter-cross-firing-between-lawrence-bishnoi-henchmen-and-police-in-jalandhar-gangster-and-policeman-injured

.

इसमें दोनों गैंगस्टर जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपियों से वेपन और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह दोनों गैंगस्टर मर्डर, सुपारी किलिंग में शामिल हैं। सीआईए इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज ने बताया कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपी जालंधर सिटी पुलिस के पास दर्ज कई मामलों में भगौड़े चल रहे थे। फ़िलहाल घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा है व आगे की जाँच व करवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

.

.