PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

ट्रैवल एजेंटों को फ़ोन पर धमकाने वाले भाना सिद्धू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आखिर क्यों?

punjab-bhaana-sidhu-arrested-threatened-travel-agent-demanded-ten-thousand-rupees-big-news

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में कुछ महीनों से चर्चा में आए विवादित ब्लॉगर भाना सिद्धू (Bhaana Sidhu Arrested) उर्फ काका सिद्धू को लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसके खिलाफ लुधियाना की थाना डिविजन नंबर 7 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रोड निवासी ट्रैवल एजेंट महिला इंदरजीत कौर के बयानों के बाद आरोपित के खिलाफ धमकाकर पैसे मांगने की FIR रजिस्टर्ड की गई है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपित भाना सिद्धू से पूछताछ कर रही है और वह रविवार को उसे कोर्ट में पेश करने वाली है, जिसके बाद उसका रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जा सकती है। इस पुरे मामले में पीड़ित इंदरजीत कौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वो इमीग्रेशन का काम करती है। 30 अगस्त 2023 को भाना सिद्धू ने फोन किया और कहा कि मेरे फोन पर 10 हजार रुपये डालो, नहीं तो तुम्हारे घर के बाहर धरना लगाएंगे।

.

.

वहीं पीड़िता ने यह भी बताया की जब उसने उसकी बात को नजरअंदाज किया तो शाम को उनके घर के बाहर किसान यूनियन का धरना लगवा दिया। पीड़िता ने 112 पर शिकायत कर धरना उठवा दिया था। इसके बाद 25 अक्टूबर को उसने दोबारा फोन किया और धमकी दी कि जिनके पैसे बकाया हैं उनके पैसे जल्द वापस करें। भाना सिद्धू बरनाला के गांव कोटदुन्ना का रहने वाला है। इंटरनेट मीडिया पर वो किसान आंदोलन के दौरान काफी चर्चा में आया था।

.

.

इसके बाद वो अपने गांव में हर बुधवार को दरबार लगाने लगा, यहां पीड़ित लोग अपनी शिकायतें लेकर आते हैं। जिसे वो फेसबुक, यूट्यूब पर लाइव करता है। वहीं डीसीपी रूरल जसकिरणजीत सिंह तेजा के अनुसार आरोपी भाना सिद्धू के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया गया है व मामले की जांच की जा रही है। आपको यह भी बता दें कि यह वही भाना सिद्धू है जो सिर्फ और सिर्फ ट्रैवल एजेंटों को ही अपना टारगेट बनता था, जालंधर जिले के कई ट्रैवल एजेंटों के ऑफिस में वह जबरन घुसकर हंगामा कर चुका है।

.

.