PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पंजाब, पंजाब पुलिस के DSP के घर के सामने गन पाइंट पर अज्ञात लुटेरों ने लुटे 7 लाख रूपए, जाते समय तोड़े कैमरे,

punjab-major-incident-gun-point-front-dsp-residence

.

PTB Crime न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के जिला तरनतारन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज सुबह के समय पंजाब पुलिस के डीएसपी के घर के सामने से अज्ञात लुटेरे गन पाइंट पर 7 लाख रुपए की लूट कर भागने में कामयाब हो गए। लुटेरों की संख्या 2 बताई जा रही है जोकि नकाब पहने हुए थे और दोनों लुटेरे एक मनी ट्रांसफर के ऑफिस में घुसे और गन पॉइंट लूट करके फरार हो गए।

.

.

इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची लेकिन सवाल यह उठा है कि क्या पुलिस का खौफ लुटेरों को बिलकुल भी नहीं रहा, जो दिन दिहाड़े डीएसपी के घर के सामने ही लूट की वारदात को अंजाम दे गए, जबकि डीएसपी के घर में हमेशा ही सिक्योरिटी में दो से तीन मुलाजिम मौजूद रहते हैं।

.

.

इस पुरे घटनाक्रम संबंधी पीड़ित दुकान अमृत पाल ने पुलिस को बताया कि वह एएम रॉयल कंपनी के नाम से मनी ट्रांसफर का काम करता है। आज सुबह यानि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे 2 नकाबपोश लुटेरे दुकान आते हैं और पिस्तौल दिखाकर दिखाकर पैसे लूटकर फरार हो जाते हैं। दोनों लुटेरों ने मुंह को कपड़े से ढका हुआ था।

.

.

इस दौरान अमृत पाल ने यह भी बताया कि दुकान के गले में 7 लाख रुपए पड़े हुए थे। लुटेरों ने गन पॉइंट पर दुकान में पड़ी नगदी ले गए। जाते-जाते उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। इस लूट के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत फैल गई। पीड़ित दुकानदार ने लूट की घटना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि वह जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लेगी।

.

.