PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

AXIS Bank में दिनहाड़े हुई लाखों की लूट, 6 हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,

bihar-araria-goons-looted-branch-axis-bank-day-light-big-crime-news

.

PTB Crime न्यूज़ बिहार : बिहार के अररिया में दिनदहाड़े बैंक में लूट हुई है। यहां हथियार के साथ पहुंचे 6 बदमाशों ने बैंक से 90 लाख रुपए की लूट की है। घटना शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक की है। बैंक में छह की संख्या में हथियार के साथ बदमाश पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को कमरे में बंद कर दिया और हथियार के दम पर वारदात को अंजाम दिया।

.

.

इस दौरान बदमाशों ने विरोध करने पर तीन राउंड फायरिंग भी की। हालाकि किसी को गोली नहीं लगी है। सभी लोग सुरक्षित है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को लूट के बारे में सूचना दी इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कमरे में बंद लोगों को बाहर निकाला। बीच शहर हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

.

.

बताया जा रहा है कि लुटेरों ने बंदूक की नोक पर बैंक में कस्टमर्स को बंधक बना लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने डराने के लिए फायरिंग भी की। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां से भीड़ को हटाया। बदमाशों ने बैंक से 90 लाख की लूट की है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

.

.

नगर थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है साथ ही पुलिस ने शहर में नाकेबंदी भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस पुलिस बैंककर्मी से भी पूछ्ताछ कर रही है।

.

.