PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

बेटे ने की आत्महत्या, प्रिंसिपल मां और प्रॉपर्टी डीलर पिता ने भी उठाया खौफनाक कदम, फैली सनसनी,

son-committed-suicide-principal-mother-property-dealer-father-also-committed-suicide-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मुरार कैंट इलाके में बेटे की खुदकुशी के बाद उसके माता-पिता ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में दो दिन तक शव फंदे से लटकते रहे, लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

.

.

घटना के दो दिन बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो घर के पहले कमरे में लड़के का शव पंखे से लटका मिला। वहीं प्रॉपर्टी डीलर और उनकी पत्नी का शव भी सीढ़ियों की रेलिंग से लटका मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान प्रॉपर्टी डीलर जीतू उर्फ जितेंद्र झा (उम्र- 51 साल) और पत्नी त्रिवेणी झा (उम्र- 46 साल), बेटा अचल (17 साल) के रूप में हुई है।

.

.

त्रिवेणी झा आर्मी स्कूल की ऑफिशियल ब्रांच शहबाज में प्रिंसिपल थी। अचल की कॉपी से मिले सुसाइड नोट के आधार पर एसएसपी राजेश सिंह चंदेल और फोरेंसिंक एक्सपर्ट डॉ. अखिलेश भार्गव का मानना है कि तीनों ने सुसाइड किया है। सबसे पहले बेटे ने उसके बाद पत्नी और फिर बाद में जितेंद्र ने पहले अपनी नस काटी और फिर फंदे से लटक गए।

.

.

.