PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

के.एम.वी. के बुक बैंक के द्वारा छात्राओं को बांटी जा रही है मुफ्त पुस्तकें,

kmv-book-bank-distributes-free-of-cost-books-to-the-students-jalandhar

के.एम.वी. परोपकारी गतिविधियों में सदा अग्रणी,

.

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के द्वारा पिछले कई वर्षों से कॉलेज कैंपस में ज़रूरतमंद छात्राओं के लिए मुफ्त बुक बैंक चलाया जा रहा है। इस बैंक के द्वारा प्रत्येक सेमेस्टर में छात्राओं की सुविधा के लिए सभी विषयों की पुस्तकें ज़रूरत अनुसार मुक्त बांटी जा रही है।

.

.

तथा इस सेमेस्टर के दौरान भी अब तक 500 से अधिक पुस्तकों का आवंटन किया जा चुका है एवं यह परोपकारी सिलसिला निरंतर जारी है। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि कन्या महा विद्यालय के बुक बैंक के अंतर्गत छात्राओं के द्वारा अपनी पिछली कक्षाओं के सिलेबस के साथ संबंधित बुक बैंक में जमा करवाई गई पुस्तकें ज़रूरतमंद छात्राएं प्राप्त कर अपनी शिक्षा निर्विघ्नं जारी रख रही हैं।

.

.

.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस सफल पहलकदमी के साथ जहां विद्यार्थी ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने फर्जों के प्रति जागरूक होते हैं। वहीं साथ ही उनमें आपसी प्रेम प्यार की भावना भी पैदा की जा सकती है। छात्राओं के द्वारा विभिन्न विषयों जैसे:- अंग्रेज़ी, इतिहास, केमिस्ट्री, फिज़िक्स, पंजाबी, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, गणित आदि की पुस्तकें प्राप्त की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।

.

.

.

Latest News