PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

अयोध्या के बाद इस स्थान पर बना सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, लाखों की संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमार, PM मोदी करेंगे उद्घाटन,

pm-modi-on-uae-tour-from-today-will-inaugurate-the-first-hindu-temple-abu-dhabi-see-complete-schedule

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। वह राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ विभिन्न विषयों पर वार्ता करेंगे और अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। विदेश मंत्रालय की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा 2015 के बाद से संयुक्त अरब अमीरात की 7वीं यात्रा होगी।

.

.

UAE की इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। तो चलिए जानते हैं पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात में 13 और 14 फरवरी को कब-क्या करेंगे।

.

13 फरवरी का संभावित शेड्यूल:–
11.30 बजे पीएम मोदी दिल्ली से यूएई के लिए रवाना होंगे।
शाम 4 बजे पीएम मोदी आबू धाबी पहुंचेंगे।
शाम 4 बजे से साढ़े पांच के बीच में आबू धाबी में द्विपक्षीय वार्ता होगी।
रात आठ बजे से 9.30 तक अहलान मोदी कम्युनिटी इवेंट होगा, जहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान रहेंगे।

.

.

14 फरवरी का शेड्यूल:–
आबू धाबी में सुबह 9.20 बजे विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग होगी।
1.50 से 2.10 बजे तक पीएम मोदी वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में हिस्सा लेंगे।
शाम 6 बजे से 9 बजे रात तक के कार्यक्रम में पीएम मोदी यूएई के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

.

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से भी मुलाकात करेंगे। उनके निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी दुबई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लेंगे और शिखर सम्मेलन में एक विशेष संबोधन देंगे। पीएम मोदी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे, साथ ही वह जायद स्पोर्ट्स सिटी में एक कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

.

.