PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

कॉन्स्टेबल की छाती में गोली मारकर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव,

haryana-sonipat-police-constable-murder-gun-shot-near-rukhi-village-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में सोमवार रात (12 फरवरी) हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रूखी गांव के पास उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। प्रमोद ड्यूटी करने के बाद जसिया गांव जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसकी छाती में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश प्रमोद की कार और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

.

.

सूचना पाकर ACP सोमबीर, बरोदा थाना SHO रमेश चंद्र व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 IPC एवं 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। शव को महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर भिजवाया गया है। रोहतक के जसिया गांव के रहने वाले कर्मबीर ने पुलिस को बताया कि

.

.

उसके चाचा का लड़का प्रमोद हरियाणा पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल था। उसकी ड्यूटी मोहाना थाना में थी। रात को उसे भैंसवान खुर्द पुलिस चौकी से फोन आया कि उसके चचेरे भाई प्रमोद की गांव रूखी से थोड़ा आगे नीलकंठ ढाबा के पास किसी व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी है। सूचना पाकर वह परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा।

.

.

वहां प्रमोद का शव रोड किनारे पड़ा था। उसकी छाती में गोली लगी थी। पुलिस के अनुसार, प्रमोद रात को 11 बजे के करीब मोहाना थाना से जसिया गांव जाने के लिए अपनी कार लेकर निकला था। रात को उसका शव करीब 12 किलोमीटर दूर मिला। पुलिस को मौके पर न तो उसकी कार मिली है और न ही मोबाइल। पुलिस को प्रारंभिक जांच में लूटपाट की आशंका लग रही है।

.

.