PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के एम वी में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का त्यौहार,

kmv-celebrates-the-festival-of-basant-panchami-with-full-zeal-fervour

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं आटोनामस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर में बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। विद्या की देवी मां सरस्वती के जन्म दिवस के रुप में मनाया जाने वाला यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष विद्यालय में मनाया जाता है जिसमेें विद्यार्थी एवं प्राध्यापक पूरे जोश एवं उत्साह से भाग लेते हैं।

.

.

विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर भारतीय संस्कृति की विशिष्ट एवं समूह परंपराओं से परिचित करवाते हुए उनकी हमारे जीवन में उपयोगिता एवं महत्व के बारमें बताया और साथ ही बसंत पंचमी के त्यौहार की मुबारकबाद दी।

.

.

इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के संगीत विभाग की ओर से सरस्वती वंदना की धुनों में मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे प्राचार्या महोदया ने विद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों के साथ ज्योति प्रज्जवलित कर अर्चना की। बसंत पंचमी की परंपरानुसार विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने पीले रंग के वस्त्र पहने हुए थे जिस कारण वातावरण में बसंती रंग की उज्जवल आभा एवं छटा देखने योग्य थी।

.

.

विद्यार्थियों ने ग्राऊंड में पतंगे उड़ाकर अपने जोश और उत्साह को व्यक्त किया। प्राचार्या जी ने इस विशेष आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडैंट वैलफेयर, डॉ. गुरजोत कौर, डीन, ई.सी.ए. तथा डॉ. पूनम शर्मा, अध्यक्षा, संगीत विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की सराहना की।

.

.