PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के पुलिस कमिश्नर की बनी फेक ID, ठग ने फिर भेजे लोगों को मैसेज, जाने पूरा मामला,

punjab-jalandhar-cp-ips-swapan-sharma-fake-facebook-id-news-cyber-thugs

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर पुलिस कमिश्नर IPS स्वप्न शर्मा की फेक फेसबुक ID साइबर ठगों ने बनाई है। ठग लुधियाना में कई लोगों को मैसेज पर संदेश भेज चुके हैं। पुलिस कमिश्नर शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। ये फेसबुक ID फेक बनी है। ID बनाने वाले पर जल्द कार्रवाई की जा रही है। लोगों से भी अनुरोध है कि यदि कोई व्यक्ति उनके नाम की बनी ID से संदेश भेज किसी तरह का झांसा देने की कोशिश करे तो सतर्क रहें।

.

.

जानकारी देते हुए लुधियाना चंडीगढ़ रोड के रहने वाले सोनू ने बताया कि वह सेक्रेड हार्ट स्कूल के नजदीक रहते हैं। उन्हें स्वप्न शर्मा के नाम से बनी फेसबुक ID से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उन्होंने एक्सेप्ट की। कुछ दिन बाद अचानक से मैसेज आया। ठग ने उनका हाल चाल पूछा। जिसके बाद उसने उनका नंबर लिया। चैटिंग पर उससे बातचीत शुरू की।

.

.

सोनू के मुताबिक उस व्यक्ति ने उसे कहा कि मेरा एक दोस्त संतोष कुमार है, वह आपको कॉल करेगा। वह CRPF में ऑफिसर है। उसकी ड्यूटी ट्रांसफर हो गई है। वह अपना फर्नीचर आइटम सेल करना चाहता है। सभी आइटम नई और अच्छी कंडीशन में है। अगर तुम्हें पसंद है तो खरीद लो। इसी तरह कैलाश नगर रोड के रहने वाले सौरव अरोड़ा को भी स्वप्न शर्मा की फेक फेसबुक ID से मैसेज आया।

.

.

उस व्यक्ति ने भी संतोष नाम के CRPF अधिकारी का तबादला हो जाने के कारण फर्नीचर आइटम बेचने की बात कही। सौरव ने कहा कि संतोष नाम के व्यक्ति ने उसे फोन भी किया, लेकिन जब उसने उससे बात की तो वह फोन कट कर गया। सोनू और सौरव के मुताबिक ठग लगातार अधिकारियों का नाम लेकर फेक ID बना रहे हैं। पुलिस को इस मामले में सख्त एक्शन लेते हुए ठगों को गिरफ्तार करना चाहिए।

.

.