PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

एच.एम.वी. में जल संरक्षण पर सेमिनार का आयोजन,

hmv-organized-seminar-on-water-conesrvation

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की सी.वी. रमन साइंस सोसाइटी की ओर से जल संरक्षण पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन श्री विनोद मिलाना, एरिया कोआर्डिनेटर, राजस्थान, हरियावल पंजाब उपस्थित थे।

.

.

सी.वी. रमन साइंस सोसाइटी की इंचार्ज श्रीमती सलोनी शर्मा व साइंस फैकल्टी की इंचार्ज श्रीमती दीपशिखा ने प्लांटर भेंट करके उनका स्वागत किया। श्रीमती दीपशिखा ने सेमिनार का परिचय दिया। श्री विनोद मिलाना ने जीवन में जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर हम जल संरक्षण में अपना योगदान डाल सकते हैं।

.

.

उन्होंने बताया कि उनके विभाग द्वारा किस प्रकार जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रयत्न किए जा रहे हैं। उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए बारिश के पानी के संरक्षण के मॉडल की भी चर्चा की जिसकी सफलता के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने भी उनकी प्रशंसा की थी।उन्होंने ताजी हवा के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने पर जोर दिया।  उन्होंने छात्राओं को कूड़ा डस्टबिन में फेंकने तथा प्लास्टिक बैग का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया।

.

.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक देश की सरकार को उन उद्योगों के प्रति सख्त कानून बनाने चाहिए जो जहरीले पदार्थों को रिलीज करते हैं। आम नागरिकों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाने चाहिए। इस सेमिनार में साइंस की लगभग 110 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने साइंस विभाग को इस प्रकार के जागरूकता से भरे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी तथा छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

.

.