PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब, गैंगस्टरों के बीच हुई गैंगवार, दोनों तरफ से चली अंधाधुंध गोलियां, एक को लगी गोली,

punjab gang war subhani building news update gang war shubham mota gang and ankur gang 2 injured crime ptb big news

.

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में सुभानी बिल्डिंग इलाके में देर रात अंकुर और शुभम मोटा गैंग के बीच गैंगवार हुई है। दोनों गुटों की तरफ से फायरिंग होने के साथ ही बोतलें चली हैं। गैंगवार में शुभम मोटा की जांघ में गोली लगने की सूचना है, जिसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं, इस मामले में अभी तक किसी भी गैंग की तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

.

.

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस क्राइम सीन पर पहुंचकर मौका मुआयना कर रही है। पता चला है कि गैंगवार के दौरान गैंगस्टरों ने क्राइम सीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात गैंगस्टर शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा दोस्त की पार्टी से वापस लौट रहा था। जहां रास्ते में सुभानी बिल्डिंग नवां मोहल्ला के नजदीक अंकुर गैंग से टकराव हो गया। आपसी झड़प के दौरान बदमाशों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ दिए।

.

.

इस बीच दोनों गैंग की तरफ से गोलियां चलाई गईं और एक-दूसरे पर बोतलें भी फेंकी गईं। बताया जा रहा है कि इस दौरान गैंगस्टर शुभम अरोड़ा की जांघ में गोली लगी है। गोली को डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके निकाल दिया है। अस्पताल में गैंगस्टर शुभम अरोड़ा की हालत स्थिर बताई जा रही है। शुभम करीब 2 महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया है। शुभम पहले कांग्रेस का युवा नेता भी रह चुका है। राजनीतिक पार्टियों के साथ उसके अच्छे संबंध रहे हैं। 

.

.

बता दें कि रात को वारदात के बाद पुलिस को फायरिंग की जानकारी तक नहीं मिली। सुबह इस बारे में पुलिस के सीनियर अधिकारियों को पता लगा तो उन्होंने क्राइम सीन पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। पता चला है कि अंकुर और शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा पहले अच्छे दोस्त थे। चुनाव के दौरान दोनों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच आपसी रंजिश बढ़ गई। जिसके चलते अब दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बने हुए हैं। वहीं, पता चला है कि बीती रात भी अंकुर और शुभम के बीच व्हाट्सऐप पर किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी, जिसके चलते दोनों गैंगों के बीच टकराव हुआ है।

.

.