PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने किया बड़ा ऐलान,

india-england-test-corporate-box-available-for-rs-10-lakh-for-five-days-tickets-are-being-booked-online

.

.

PTB News “Sports” : धर्मशाला : भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) धर्मशाला स्टेडियम के कॉरपोरेट बॉक्स के एक-एक टिकट नहीं बेचेगी। एचपीसीए ने 20 लोगों की क्षमता वाले कॉरपोरेट बॉक्स को एक साथ बेचने का फैसला किया है। इसके लिए एचपीसीए ने पांच दिन की 10 लाख फीस तय की है। पहले कॉरपोरेट बॉक्स के एक-एक टिकट बेचे जाते थे।

.

.

लिहाजा, इस बार कॉरपोरेट बॉक्स में बैठकर मैच देखने की चाह रखने वाले क्रिकेट प्रेमियों को मिल जुलकर बॉक्स खरीदना पड़ेगा। यानि की 20 लोगों की क्षमता वाले कॉरपोरेट बॉक्स के एक व्यक्ति को पांच दिन के 50 हजार रुपये चुकाने होंगे। विश्वकप में भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में कॉरपोरेट बॉक्स के एक टिकट के दाम 30 हजार रुपये थे। स्टेडियम में कुल 10 कॉरपोरेट बॉक्स उपलब्ध हैं।

.

.

इनमें से तीन से चार बॉक्स बीसीसीआई, एचपीसीए और मेहमानों के लिए रिजर्व रखे जाएंगे। बाकी बचे छह कॉरपोरेट बॉक्स 10-10 लाख रुपये में बेचे जाएंगे। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 7 से 11 मार्च को भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। मैच के लिए 1000 रुपये का सबसे सस्ता टिकट है। कॉरपोरेट बॉक्स के टिकट अभी तक ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा 1200, 1500, 2000 और 2500 रुपये के टिकट ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं। 

.

.

स्टेडियम के बाहर तीन मार्च के बाद ऑफलाइन टिकट काउंटर भी लगाया जाएगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि एक-एक टिकट बेचने के बजाय पूरा कॉरपोरेट बॉक्स एक साथ बेचा जाएगा। टेस्ट के पांचों दिन के लिए एक कॉरपोरेट बॉक्स बुक करने के लिए 10 लाख रुपये फीस तय की गई। एक कॉरपोरेट बॉक्स में 20 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। स्टेडियम में तीन से चार कॉरपोरेट बॉक्स एचपीसीए और बीसीसीआई के मेहमानों के लिए रिजर्व रखे गए हैं।

.

.