PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

महिलाओं को दिया सरकार ने बड़ा तोहफा देंने का वादा, प्रति माह घर बैठे मिलेंगे पैसे,

big-gift-women-government-announced-give-rs-1000-per-month-every-woman

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : बजट में केजरीवाल सरकार की बड़ी घोषणा की है। 18 साल से ऊपर की हर महिला को अरविंद केजरीवाल सरकार 1000 रुपए देगी। दिल्ली सरकार ने हर महीने 18 साल से ऊपर हर महिला को 1000 रुपए देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में 2000 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान किया है। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने यह साफ किया कि इस योजना का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को ही मिलेगा जो दिल्ली की वोटर हैं।

.

.

इस स्कीम का लाभ लेने के लिए दिल्ली के पते पर बना वोटर कार्ड अनिवार्य है। यानी वो महिलाएं जो दिल्ली में रहती हैं, लेकिन यहां की वोटर नहीं हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। यदि आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और दिल्ली की वोटर हैं तो इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा। एक घोषणापत्र देना होगा कि आप किसी और पेंशन स्कीम का हिस्सा नहीं हैं,

.

.

सरकारी कर्मचारी नहीं हैं और इनकम टैक्सपेयर नहीं हैं। फॉर्म के साथ हर महिला को आधार कार्ड, वोटर कार्ड और बैंक डिटेल की जानकारी देनी होगी। वित्त मंत्री आतिशी ने साफ किया कि इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिल सकेगा जो टैक्स पेयर्स हैं। किसी अन्य सरकारी योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहीं महिलाएं भी ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान’ योजना के तहत आर्थिक लाभ हासिल नहीं कर सकेंगी। जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर रही हैं उन्हें भी इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।

.

.