PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, दिनदहाड़े गैंगस्टर की गोलियां मारकर हत्या, 2 गाड़ियों में आए थे बदमाश, फैली सनसनी,

chandigarh-punjab-mohali-shopping-mall-murder-video-jammu-gangster-rajesh-dogra

.

PTB Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मोहाली में सोमवार (4 मार्च) को जम्मू के गैंगस्टर राजेश डोगरा उर्फ मोहन (45) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर-67 स्थित CP-16 शॉपिंग मॉल के बाहर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। घटना के बाद बदमाश चंडीगढ़ रोड की तरफ फरार हो गए। हत्या की सूचना के बाद SSP संदीप गर्ग मौके पर पहुंचे।

.

.

पुलिस टीम ने मॉल के आसपास का इलाका सील किया गया है। डोगरा के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया गया है। ADGP जसकरण सिंह ने कहा- गैंगवार के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। राजेश डोगरा उर्फ मोहन अपने 2 साथियों के साथ पैदल जा रहा था। इस दौरान एक जम्मू कश्मीर नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी और एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी आई।

.

.

बदमाशों ने डोगरा पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। डोगरा के साथी मौके से भाग निकले। गोली चलाने वाले करीब 4 बदमाश थे। राजेश के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने राजेश के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। गोली चलाने वाले भी जम्मू कश्मीर के ही रहने वाले हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने एक जम्मू कश्मीर की गाड़ी भी कब्जे में ली है।

.

.

SSP संदीप गर्ग ने कहा- क्राइम सीन से डोगरा का आधार कार्ड बरामद किया गया है। कुछ अहम इनपुट मिला है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। केस में पुलिस हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर रही है। डोगरा को करीब 10 गोलियां लगी है। जिससे उसकी मौत हुई है। डोगरा जम्मू से मोहाली प्रॉपर्टी के काम से आया हुआ था। जेल से आने के बाद वह आम जिंदगी जीना चाहता था। जिसके चलते उसने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था।

.