PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

चुनावी चर्चा पंजाब के मुख्यमंत्री व सांसद रिंकू की, लोकसभा सीट पर फिर से आम आदमी पार्टी की जीत का दिया भरोसा,

mp-sushil-rinku-met-the-chief-minister-discussed-lok-sabha-elections-once-again-assured-of-victory-of-aam-aadmi-party-on-lok-sabha-seat

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने आगामी चुनाव के लिए जालंधर लोकसभा सीट को लेकर तैयारियों पर चर्चा की। सुशील रिंकू ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि पिछली बार की तरह इस बार फिर से बड़े अंतर से लोकसभा की सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत मिलेगी।

.

.

सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में सिर्फ दो साल के कार्याकाल में जो कुछ करके दिखाया है, वह पिछले 70 साल में दूसरे राजनीतिक दल नहीं कर पाए। भ्रष्टाचार पर नकेल, लोगों को घर पर सरकारी सेवाओं का लाभ, मुफ्त बिजली समेत कई ऐतिहासिक फैसले आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में लिए हैं। इन फैसलों ने लोगों का दिल जीत लिया है क्योंकि पंजाब के लोगों ने एक बड़ा बदलाव देखा है।

.

.

रिंकू ने इस बीच जालंधर सीट को लेकर अपनी तैयारी मुख्यमंत्री के साथ सांझा की और कहा कि जालंधर के लोग एक बार फिर से भारी मतों से आम आदमी पार्टी को इस सीट पर विजयी बनाने के लिए तैयार हैं। जिक्रयोग है कि सुशील कुमार रिंकू सांसद बनने के बाद लगातार जालंधर संसदीय क्षेत्र में लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। सांसद रहते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन,

.

.

आदमपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू करवाने, नेशनल हाईवे पर रेलवे क्रासिंगों पर अंडरपास बनवाने, दकोहा फ्लाईओवर, पीएपी फ्लाईओवर पर नई अटैचमेंट के निर्माण समेत कई अहम मुद्दे हल करवाए हैं, जिससे जालंधर के विकास को नई रफ्तार मिली। हाल ही में उन्होंने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखने की मांग देश की संसद में भी उठाई थी। 

.