PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाबी गायक जैज़ी बी के नए गाने को लेकर खड़ा हुआ विवाद, किसान संगठनों ने फूंका पुतला, जाने मामला?

punjab-barnala-punjabi-singer-jazzy-b-new-song-controversy

.

PTB Big न्यूज़ बरनाला : पंजाबी सिंगर जैजी बी के नए गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बरनाला में किसान संगठन भारती किसान यूनियन लाखोवाल ने गायक जैजी बी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। जैजी बी के 10 मार्च को रिलीज हुए गाने ‘मडक शौकीनां दी तू वी जाणदी भेडे’ को लेकर किसान संगठन ने विरोध जताया है। महिलाओं के लिए ‘भेड़’ शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए

.

.

इसे महिलाओं और पंजाबी संस्कृति की बदनामी बताया है। प्रदर्शनकारियों ने जैजी बी को कानूनी नोटिस भेजने की चेतावनी देते हुए महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने का भी दावा किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है। वहीं, 10 मार्च को एक पंजाबी सिंगर जैजी ने एक गीत रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जो बेहद निंदनीय है।

.

.

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सिंगर जैजी बी का गाना ‘मडक शौकीनां दी तू की जाणदी भेडे’ रिलीज हो गया है। जिसमें महिलाओं के लिए भेड़ शब्द का प्रयोग किया गया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंजाबी संस्कृति को बदनाम किया जा रहा है। ऐसे में सार्वजनिक तौर पर महिलाओं के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करना बेहद आपत्तिजनक है। जिसके चलते आज उनके संगठन ने गायक जैजी बी का पुतला जलाकर विरोध जताया है।

.

.

प्रदर्शनकारियों ने कहा पंजाबी बुद्धिजीवियों और संस्कृति प्रेमियों से अपील की कि उन्हें भी इस संबंध में आगे आना चाहिए और इस गाने पर आपत्ति जतानी चाहिए। उ पंजाब के लोगों से गायक जैजी बी का बहिष्कार करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि जैजी बी के इस गाने को बंद करने के लिए भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल की ओर से कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। इस संबंध में राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग को भी शिकायत भेजी गई है। उन्होंने पंजाब सरकार से इस गाने पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।

.

.