PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, बेटे ने किया पिता का क+त्ल, सिर पर किए ईंट से कई, लोगों ने दबोचा, इलाके में फैली सनसनी,

punjab-ludhiana-police-station-focal-point-nepali-son-murdered-father-murder-big-news

.

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक बेटे ने अपने पिता का कत्ल कर दिया। बाप के सिर पर उसने लगातार ईंट से वार किए, जिससे उसके 65 वर्षीय पिता ने दम तोड़ दिया। लोगों ने शोर-शराबा सुनकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। साथ ही मौके से भाग रहे आरोपी बेटे को दबोच लिया। फिलहाल आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की पड़ताल जारी है। घटना स्थल से पुलिस को शराब की बोतलें भी मिली हैं।

.

.

थाना फोकल पाइंट की पुलिस को मृतक लक्ष्मण दास के दामाद किशन बहादुर ने बताया कि उसका साला सूरज बहादुर अक्सर उसके ससुर लक्ष्मण बहादुर से किसी न किसी बात को लेक झगड़ा करता रहा था। जीवन नगर में दोनों किराए के अलग-अलग कमरे लेकर रहते हैं। वह पिछले 25 साल से लुधियाना में रह रहे हैं। 24 मार्च को साले सूरज बहादुर की ससुर के साथ किसी बात को लेकर झड़प हो गई।

.

.

दोनों में विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि सूरज ने कमरे में ही पिता लक्ष्मण बहादुर पर हमला कर दिया। मारपीट कर उसके सिर में ईंटों से वार कर दिए। लक्ष्मण बहादुर की 2 बेटियां हैं। दोनों मजदूरी का काम करते है और शराब पीने के आदी है। सूरज तलाकशुदा है। किशन बहादुर के मुताबिक, आस-पास के लोगों ने शोर-शराबा सुनकर तुरंत आरोपी सूरज को पकड़ लिया। खून से लथपथ लक्ष्मण बहादुर को डॉक्टर के ले जाना चाहा,

.

.

लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची थाना फोकल पॉइंट की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। लक्ष्मण बहादुर के रिश्तेदारों को नेपाल में सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। जांच अधिकारी दलबीर सिंह मुताबिक मामले की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ धारा IPC 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

.

.