PTB News

Latest news
शानदार ताजपोशी के साथ शपथ लेंगे Vijay Thalapathy, सरकार बनाने का रास्ता हुआ साफ़, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग में मातृ दिवस का आयोजन, मिस इंडिया नॉर्थ 2026 यशिका शर्मा का इनोसेंट हार्ट्स में भव्य स्वागत, पूर्व छात्रा की उपलब्धि पर गौर... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा “कॉफी विद द स्टूडेंट काउंसिल 2026–27 का आयोजन, एचएमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-III की छात्राओं ने बढ़ाया महाविद्यालय... जालंधर BJP नेताओं ने घेरा CP ऑफिस, CM के खिलाफ दी शिकायत ‘बड़ा-घोटाला’! 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ किये ट्रांसफर, लाखों की लूट के बाद खुला काला राज, क्या! जीत कर भी हार गए Vijay Thalapathy, आखिर क्यों दे सकते हैं 108 विधायक इस्तीफा, गुणा-गणित के गहर... जालंधर व अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर पाकिस्तानी डॉन ने दिया बड़ा बयान जालंधर के BSF मुख्यालय के बाहर हुए धमाके को लेकर हुआ बड़ा खुलासा,

पंजाब में दिन दहाड़े चली गोलियां, युवक की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या, फैली सनसनी,

punjab-amritsar-young-man-jajbir-singh-murder

.

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर के गांव बंडाला में दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर आनंदपुर साहिब जा रहा था। आरोपियों ने तीन गोलियां चलाईं और तीनों गोलियां मृतक जजबीर सिंह को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जजबीर सिंह ट्रैक्टर चला रहा था, जिस कारण गोली लगते ही ट्रैक्टर ट्राली साइड हो गई।

.

.

हालांकि अगर ट्राली तेज होती तो अन्य सवारियों को भी एक्सीडेंट हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मृतक जजबीर सिंह की रिश्तेदार अमन ने बताया कि आज सुबह वो अपने गांव दाऊके से श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने के लिए अपनी ट्रैक्टर ट्राली पर निकले थे। ट्रैक्टर ट्राली में पूरा परिवार सवार था। गांव की कुछ संगत भी साथ थी। वो जैसे ही बडाला गांव के नजदीक पहुंचे तो 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गोलियां चला दी।

.

punjab-amritsar-young-man-jajbir-singh-murder

.

गोलियां सीधा जजबीर को मारी गईं। चार गोलियां मारी जिसमें से तीन उसे लगी और एक गोली छूकर निकल गई। जिससे जजबीर की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन परिजन फिर भी उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया है। अमन ने बताया कि, उनकी पड़ोसियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। पड़ोसियों के बेटा एक्सीडेंट में मरा था जबकि उन्हें लगता था कि इन्होंने मारा है।

.

.

उन्होंने कई बार जजबीर को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जब गोलियां मारी गई तो पीछे से कार में वही पड़ोसी आ रहा था जबकि गोलियां चलाने वालों के मुंह ढंके हुए थे। थाना घृण्डा के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। परिवार के बयानों के आधार पर भी छानबीन की जा रही है और सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जो भी आरोपी होगा उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

.

.

Latest News