PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब के दो विधायकों को लगा बड़ा झटका, होगी जांच, जाने पूरा मामला,

resignation-mla-punjab-assembly-conduct-inquiry-sheetal-angural-raj-kumar-chabbewal-jalandhar-hoshiarpur

.

PTB Political न्यूज़ अमृतसर : जालंधर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक शीतल अंगुराल और होशियारपुर के चब्बेवाल से कांग्रेस विधायक राजकुमार चब्बेवाल का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है। अंगुराल ने AAP छोड़ भाजपा जॉइन की थी, वहीं डॉ. राज कुमार ने कांग्रेस छोड़ AAP का दामन थामा है। वहीं, जालंधर विधायक सुशील अंगुराल व पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू को केंद्र ने सुरक्षा भी उपलब्ध करवा दी है।

.

.

अंगुराल व डॉ. राज कुमार ने पार्टी बदलने से पहले अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को भेज दिया था। नियमों के अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में प्रत्येक विधायक द्वारा दिए गए इस्तीफे की नियमित रूप से जांच की जाती है। इस्तीफा मंजूर किए जाने से पहले पंजाब विधानसभा के स्पीकर का पक्ष भी देखा जाएगा।

.

resignation-mla-punjab-assembly-conduct-inquiry-sheetal-angural-raj-kumar-chabbewal-jalandhar-hoshiarpur

.

देखना होगा कि दोनों ने पार्टी के डर या दबाव में इस्तीफा तो नहीं दिया है। अगर दोनों विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा की दोनों खाली सीटों पर भी उपचुनाव कराना पड़ेगा। कानून के मुताबिक, विधानसभा की रिक्त सीटों के उपचुनाव की अधिसूचना चुनाव आयोग द्वारा की जानी होती है।

.

.

हिमाचल प्रदेश में अयोग्य घोषित किए जा चुके 6 कांग्रेस विधायकों की तरफ से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामे जाने के बाद चुनाव आयोग की तरफ से आने वाले लोकसभा चुनावों के साथ ही उप-चुनाव करवाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके बाद हिमाचल में दल बदलने वाले सभी पूर्व विधायकों को भाजपा ने अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है।

.

.