PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

जालंधर, जिला चुनाव अधिकारी, पुलिस कमिश्नर और एस.एस.पी. ने राजनीतिक पार्टियों से आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने को कहा

jalandhar-district-election-officer-police-commissioner-and-ssp-asked-political-parties-to-strictly-follow-the-model-code-of-conduct-punjab

.

बिना अनुमति राजनीतिक इकठ्ठ करने पर होगी सख्त कार्रवाई,

PTB City न्यूज़ जालंधर : जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और एस.एस.पी.जालंधर (ग्रामीण) अंकुर गुप्ता ने आज राजनीतिक दलों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन द्वारा पूरी चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आयोजित की जाएगी और सभी उम्मीदवारों को समान माहौल प्रदान किया जाएगा।

.

.

यहां जिला प्रशासकीय परिसर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान जिला चुनाव अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श चुनाव संहिता का सख्ती से पालन करने और लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए पूर्ण समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की सुविधा के लिए 19 विभिन्न प्रकार की स्वीकृतियां प्रदान करने के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर प्रमिशन सैल स्थापित किए गए है।

.

उन्होंने यह भी कहा कि बिना अनुमति के किसी भी राजनीतिक सभा/लाउडस्पीकर आदि के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन मंजूरियों में लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों को रैलियां, कार्यक्रम स्थापित करने, चुनाव दफ्तर स्थापित करने, मीटिंग करने, लाउड स्पीकर, हैलीकॉप्टर आदि का उपयोग करने की मंजूरी शामिल है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासकीय कंप्लैक्स में कमरा नंबर 22, एम.ए. ब्रांच में जिला स्तरीय ‘प्रवानगी सैल’ स्थापित किया गया है।

.

jalandhar-district-election-officer-police-commissioner-and-ssp-asked-political-parties-to-strictly-follow-the-model-code-of-conduct-punjab

.

इसके अलावा, ए.आर.ओ. स्तर पर भी मंजूरी सैल स्थापित किए गए है, जहां ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर पारदर्शी ढंग से मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि राजनीतिक पार्टियों एवं उम्मीदवारों को अपने चुनाव प्रचार के लिए प्रिंट, इलैक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया द्वारा इश्तिहारबाजी संबंधी सामग्री की प्री-सर्टीफिकेशन जिला प्रबंधकीय कंप्लैक्स के कमरा नंबर 14-ए में स्थापित जिला स्तरीय मीडिया सर्टीफिकेशन एवं मानिटरिंग कमेटी से करवानी अनिवार्य है।
डा. अग्रवाल ने यह भी कहा कि मंजूरी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन क्रम अनुसार 48 घंटे और 24 घंटे से पहले जमा करवाने जरूरी है।

.

इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 पर भी जानकारी मांगी जा सकती है। इस बीच, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और एस.एस.पी. जालंधर (ग्रामीण) अंकुर गुप्ता ने कहा कि आदर्श चुनाव प्रचार के दौरान 50,000 से अधिक नकदी नहीं लेकर नहीं चलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अभद्र भाषा/आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन/भ्रष्ट कार्यों आदि के खिलाफ पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल नहीं करने की भी अपील की।

.

बैठक में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, भाजपा, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) लखविंदर सिंह और सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी उपस्थित थे। 

.

Latest News