PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

बड़ी ख़बर, चुनावों से पहले BJP Join नहीं करने वाले AAP नेताओं की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, किसने कहा?

i-have-been-offered-to-join-bjp-4-more-aap-leaders-will-be-arrested-before-elections-claims-atishi

.

PTB Political न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने मंगलवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया है। अगर वे बीजेपी में शामिल नहीं होती हैं तो उन्हें ईडी के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आतिशी ने कहा कि मेरे करीबी के माध्यम से ये ऑफर मुझे दिया गया। इस दौरान आतिशी ने और कई खुलासे किए। आतिशी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के चार नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा।

.

.

मुझे, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्डा को जेल में डाला जाएगा। आतिशी ने कहा कि मेरे परिवारवालों, मेरे रिश्तेदारों के घरों में छापेमारी की जाएगी। इसके बाद समन भेजे जाएंगे। फिर सबको गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। चार बड़े नेताओं के जेल में होने के बावजूद भी आम आदमी पार्टी (AAP) एकजूट है। इस देश के संविधान को बचाने के लिए हम आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे।

.

.

आतिशी ने कहा कि कल यानी सोमवार को जो ईडी ने कोर्ट में सौरभ भारद्वाज और मेरा नाम लिया, वो उस बयान पर आधारित है जो डेढ़ साल से एजेंसी के पास है। ED और CBI की चार्जशीट में है। ये नाम इसलिए लिए गए क्योंकि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से काम नहीं बना। राम लीला मैदान जो विपक्षी नेता जुटे तो अब पार्टी की सेकंड लाइन को अरेस्ट करना चाहते हैं।

.

i-have-been-offered-to-join-bjp-4-more-aap-leaders-will-be-arrested-before-elections-claims-atishi

.

वहीं, आतिशी ने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि कानून कहता है कि जब तक सजा ना हो इस्तीफा नहीं देना होगा। उनके पास पूरा बहुमत है। अगर वो इस्तीफा देते तो भाजपा के लिए एक SOP हो जाएगा। वो कहीं भी किसी भी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करा सकते हैं कि संवैधानिक संकट हो गया इसलिए राष्ट्रपति शासन लगा दो। आतिशी ने कहा कि ईडी को पूछताछ करनी थी तो 11 दिनों तक पूछताछ कर ली फिर कल न्यायिक हिरासत में क्यों भेजा? क्योंकि अरविंद केजरीवाल को चुनावों से दूर रखना था।

.

.

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस समय वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कल जब केजरीवाल की दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई थी तो केजरीवाल की पत्नी के अलावा आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी कोर्ट में मौजूद थे। सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट को बताया कि पूछताछ में केजरीवाल ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज का जिक्र किया। केजरीवाल ने कहा कि विजय नायर उन्हें नहीं बल्कि आतिशी और सौरभ को रिपोर्ट करता था।

Latest News