PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

salman-khan-residence-firing-case-mumbai-crime-branch-arrested-the-5th-accused

.

.

PTB Big न्यूज़ मुंबई : अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में 5वां आरोपी गिरफ्तार हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी।

.

.

.

क्राइम ब्रांच चौधरी को आज मुंबई ला रही है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और कस्टडी की मांग की जाएगी। आपको यह भी बता दें कि बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों ने सुबह करीब पांच बजे चार गोलियां चला कर और मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने

.

.

फायरिंग के बाद सलमान के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर माउंट मैरी गिरजाघर के पास मोटरसाइकिल को छोड़ कर भाग गए थे। वह नवी मुंबई के पनवेल इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। पनवेल के एसीपी अशोक राजपूत ने बताया कि उस व्यक्ति ने हाल ही में मोटरसाइकिल किसी दूसरे व्यक्ति को बेची थी।

.

.

.