PTB News

Latest news
PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू जालंधर में प्लॉट से युवक की मिली ला*श, शरीर पर मिले तेजधा/र हथि/यार से वार के निशान

के.एम.वी. द्वारा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के ए.टी.एल. -आई.आई.सी. लिंकेज प्रोग्राम के तहत मेंटी स्कूलों के लिए विशेष प्रोग्राम आयोजित,

kmv-organises-a-special-program-for-its-mentee-schools-under-atl-iic-linkage-programme-of-ministry-of-education

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के इनोवेशन सेल के ए.टी.एल.-आई.आई.सी. लिंकेज प्रोग्राम के तहत अपने मेंटी स्कूलों के लिए विशेष प्रोग्राम का आयोजन करवाया गया. इसके अंतर्गत ए.टी.एल. स्कूल (केंद्रीय विद्यालय I, II और III) के लिए एक एक्सपोज़र विजिट का आयोजित की गई जिसमे 60 विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ कन्या महा विद्यालय, जालंधर का दौरा किया.

.

.

ए.टी.एल. स्कूलों को नवीन प्रथाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने और के.एम.वी. में ए.टी.एल. स्कूलों और इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आई.आई.सी.) के बीच सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के मकसद के साथ इस एक्सपोजर विज़िट का आयोजन करवाया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान में लैब्स की आवश्यकताओं एवं लैब में उपलब्ध ज्ञान स्रोतों के साथ अपने नवीन विचारों को आज़माने के विद्यार्थियों को होते लाभ के बारे में जाना.

.

.

इसके अलावा उन्होंने के.एम.वी. के इनोवेशन हब और रिसर्च लैबोरेट्रीज अनुसंधान प्रयोगशालाओं का भी दौरा किया. इस विज़िट में विद्यार्थियों को ने नवीनतम तकनीकी प्रगति, अनुसंधान परियोजनाओं और नवीन पहलों के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ साथ उन्हें गैर-पाठ्यचर्या आधारित प्रयोग, विचार और सिद्धांतों के एकीकरण की ज़रूरत के बारे में जागरूक किया गया.

.

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने के.एम.वी.-आई.आई.सी. के प्रेसीडेंट डॉ. रश्मि शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की.

.

.

.