.
.
.
PTB Big Crime News father killed three innocent girls in lalitpur jhansi uttar pradesh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ यूपी : बानपुर थानांतर्गत वीर गांव निवासी पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी / सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है /
.
.
जानकारी के अनुसार आरोपी पिता छेदामी उर्फ छिद्धू कुशवाहा, ग्राम वीर निवासी ने आज सुबह के चार बजे कमरे में अपने तीन बच्चों को बंद कर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और उसके बाद कमरे में रखी गैस से उनको जलाने का प्रयास किया / सभी घायलों को महरौनी चिकित्सालय ले जाया गया जहां गंभीर हालत होने की वजह से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया /
.
.
जिला चिकित्सालय ललितपुर में 7 वर्षीय राधिका और 11 वर्षीय अंजलि की मौत हो गई 3 वर्षीय पुत्तू उर्फ विशाखा जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही थी, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया / छेदामी की 5 बेटियां हैं / पत्नी दो बेटियों को अपने साथ लेकर मायके बेल्लारी गई हुई है /
.
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व आरोपी को गिरफ्तार कर घटना संबंधी जाँच में जुट गए हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Crime News father killed three innocent girls in lalitpur jhansi uttar pradesh



































