PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

AGI में साप्ताहिक सब जूनियर क्रिकेट लीग,

weekly-sub-junior-cricket-league-at-agi-jalandhar

.

PTB News “Sports” जालंधर : जालंधर हाइट्स 1, सब जूनियर क्रिकेट टीम ने जालंधर हाइट्स 1, 66 फीट रोड, जालंधर के टी ब्लॉक क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे साप्ताहिक सब जूनियर क्रिकेट लीग मैच में जीत हासिल की। टॉस जीतकर जालंधर हाइट्स 1 की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जालंधर हाइट्स 2 की सब जूनियर टीम ने 15 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 70 रन बनाए।

.

.

जालंधर हाइट्स 2 के मिस्टर केरव, सिदक और रितनाश ने क्रमशः 13 रन, 12 रन और 11 रन बनाए। सबसे युवा जालंधर हाइट्स 1, के अदित्य भट्ट ने मात्र 13 रन देकर 3 विकेट लिए। 71 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए जालंधर हाइट्स 1 की सब जूनियर क्रिकेट टीम ने 11.5 ओवर में मैच जीत लिया। जालंधर हाइट्स 1 के अदविक ने सर्वाधिक 27 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

.

.

आद्विक के बाद श्री आकाश ने नाबाद 20 रन बनाये। जालंधर हाइट्स 2 के रितनाश ने मात्र 11 रन देकर 3 विकेट लिए। अन्त में जालंधर हाइट्स 1, ने 2 विकेट से मैच जीत लिया। एजीआई इंफ्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सरदार सुखदेव सिंह विशेष रूप से इस सब जूनियर स्तर के क्रिकेट मैच को देखने आए और उन्होंने छोटे बच्चों की उनके प्रदर्शन के लिए बहुत सराहना की और खिलाड़ियों को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया।

.

.

एजीआई के मुख्य प्रशासनिक श्री मेजर जनरल अरुण खन्ना और एजीआयी इंफ़्रा लिमिटेड के सरदार गुगलानी जी ने भी सबसे युवा क्रिकेटरों को उनके भविष्य के लिए भी आशीर्वाद दिया । एजीआई स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री सुरिंदर भांबरी ने बताया कि महान प्रयासों, स्पष्ट दृष्टि, योजना और कार्यान्वयन के साथ जालंधर हाइट्स क्रिकेट अकादमी क्षेत्र की शीर्ष बच्चों की क्रिकेट नर्सरी में से एक होगी।

.

.