PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Share Market ने पहली बार रचा इतिहास, निवेशकों के चेहरे खिले,

sensex-crossed-76-thousand-for-the-first-time-nifty-also-at-new-peak-share-market

.

.

PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : बीएसई सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को पहली बार 76,000 अंक को पार गया। एनएसई निफ्टी नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। दोपहर के कारोबार के दौरान 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 599.29 अंक चढ़कर 76,009.68 अंक के सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 153.7 अंक बढ़कर 23,110.80 के नए उच्च स्तर पर पहुंचा।

.

.

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। विप्रो, एनटीपीसी, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

.

.

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 944.83 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर बेचे।

.

.

.